Breaking News: यहाँ अपना समाचार लिखें...
... |
News Network
www.bhopalkesri.com
🔴 BREAKING NEWS
Loading...
📌 MP/CG
Loading...
ताज़ा खबरें (Trending News)

आंधी का कहर : तीन की मौत दो घायल

🎙️
AUDIO NEWS
खबर सुनें

 


आंधी का कहर : तीन की मौत दो घायल 
आगजनी से लाखों का नुक्सान 
छतरपुर// ४ मई २५ , एम् पी के छतरपुर जिले शनिवार के देर शाम और रात में चली तेज आंधी  से  कई जगह पेड़ गिरने और आग लगने की खबरें आई है | पेड़ गिरने से  उसकी चपेट में आने से चार लोग घायल हुए,  जिनमे  दो लोग की मौके पर ही मौत हो गई | एक और  गांव में तेज हवा के साथ आग लगने के कारण कई घरो में रखा अनाज और सामान जल कर राख हुआ वही  एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। 
 राम टौरिया  पुलिस चौकी के क्षेत्र में गुंजोरा गांव में एक पेड़ गिरने से चार लोग उसके नीचे आ गए  थे , जिसमें वृंदावन लोधी 50 वर्ष और बलराम लोधी 35 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई |  वहीं दो अन्य लोग घायल हो गए थे | रामटोरिया  के चिरौला  ग्राम में आग लगने से 65  वर्षीय गुलाब बाई  यादव की मौत हो गई |   करीब आधा दर्जन से अधिक घरों में आग लग गई थी |

बड़ा मलहरा के एसडीएम आयुष जैन ने राजस्व अमले  को  आंधी और आगजनी की घटनाओं को लेकर हुई नुक्शानी को लेकर  जांच के निर्देश दिए हैं | 
वीडियो गैलरी (Video Gallery)
Loading Videos...