Trending

रिसर्च सेंटर में तब्दील प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिशन हॉस्पिटल की टीम ने किया लावारिस बॉडी का पोस्टमार्टम।

25 जून 1975 की बीती रात ने आज के भोर को दहला दिया था

हरिजन बस्ती के लिए आया संजीवनी क्लिनिक का सामान्य वार्ड में क्षेत्रीय विधायक कामाख्या प्रताप सिंह आज कर सकते हैं उद्घाटन।

बीता सप्ताह आरक्षण का जिन्न अब जातिगत जनगणना के बाद बाहर आना तय

मेंडिकल संचालकों में (झोलाछाप डॉक्टर) खोजने की सूचना।

कल प्रदेश के कुछ जिलों में होने वाले नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल को लेकर बोले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव.

पद्मश्री सम्मान का व्यवसायीकरण क्या सरकार के संरक्षण में ?

'बदलता बुंदेलखंड

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म की मीडिया शिक्षिका डॉक्टर नेहा नेमा मिलेगा “ प्राइड ऑफ नेशन” सम्मान

चीन से MBBS करने वाले स्टूडेंट्स को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत, आदेश जारी

शशि दीप मुंबई को मिलेगा मदर टेरेसा इंडियन एक्सीलेंसी अवार्ड 2025

शशि दीप मुंबई को मिलेगा मदर टेरेसा इंडियन एक्सीलेंसी अवार्ड 2025


मुंबई। जानी-मानी विचारक/समाजसेवी, द्विभाषी लेखिका श्रीमती शशि दीप को मदर टेरेसा इंडियन एक्सीलेंसी अवार्ड 2025 सम्मानित किया गया है।
गौरतलब हो कि शशि दीप अब किसी परिचय की मोहताज नहीं है, वे वर्तमान में मीडिया हाउस निदेशक होने के साथ साथ कवयित्री, स्तंभकार, और बेस्ट सेलिंग अंग्रेजी कृति ‘वेव्स विदिन (होराइजन एंड बियॉन्ड), साहित्य शिखा पुस्तक की संपादक हैं। वह विभिन्न साहित्यिक, सांस्कृतिक, सामाजिक संगठनों से जुड़ी हुई हैं और उन्होंने 500 से अधिक आर्टिकल, हिंदी/उर्दू और अंग्रेजी में 2000 से अधिक उद्धरण और हिंदी और अंग्रेजी दोनों में 250 कविताएँ लिखी हैं। वह वर्तमान में पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय पंजीकृत संगठन प्रेस क्लब ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट्स में राष्ट्रीय संगठन महासचिव व राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में अहम भूमिका के साथ-साथ न्यूज हंट मीडिया एंड पब्लिकेशन की निर्देशिका का दायित्व भी निभा रही हैं। शशि दीप के नाम आज अनेकों सम्मान हैं जिसमें सरोजनी नायडू स्मृति सम्मान, महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान, भारत गौरव सम्मान, मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड, स्टार रिपब्लिक अवार्ड, मणिकर्णिका सम्मान, महात्मा गांधी राष्ट्र गौरव सम्मान व कबीर कोहिनूर सम्मान प्रमुख हैं। श्रीमती शशि दीप मुंबई को मदर टेरेसा इंडियन एक्सीलेंसी अवार्ड 2025  मिलने की घोषणा पश्चात देश भर से उनको बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form