Breaking News: यहाँ अपना समाचार लिखें...
... |
www.bhopalkesri.com
🔴 BREAKING NEWS
Loading...
📌 MP/CG
Loading...
ताज़ा खबरें (Trending News)

शशि दीप मुंबई को मिलेगा मदर टेरेसा इंडियन एक्सीलेंसी अवार्ड 2025

🎙️
AUDIO NEWS
खबर सुनें

 शशि दीप मुंबई को मिलेगा मदर टेरेसा इंडियन एक्सीलेंसी अवार्ड 2025

मुंबई। जानी-मानी विचारक/समाजसेवी, द्विभाषी लेखिका श्रीमती शशि दीप को मदर टेरेसा इंडियन एक्सीलेंसी अवार्ड 2025 सम्मानित किया गया है।गौरतलब हो कि शशि दीप अब किसी परिचय की मोहताज नहीं है, वे वर्तमान में मीडिया हाउस निदेशक होने के साथ साथ कवयित्री, स्तंभकार, और बेस्ट सेलिंग अंग्रेजी कृति ‘वेव्स विदिन (होराइजन एंड बियॉन्ड), साहित्य शिखा पुस्तक की संपादक हैं। वह विभिन्न साहित्यिक, सांस्कृतिक, सामाजिक संगठनों से जुड़ी हुई हैं और उन्होंने 500 से अधिक आर्टिकल, हिंदी/उर्दू और अंग्रेजी में 2000 से अधिक उद्धरण और हिंदी और अंग्रेजी दोनों में 250 कविताएँ लिखी हैं। वह वर्तमान में पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय पंजीकृत संगठन प्रेस क्लब ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट्स में राष्ट्रीय संगठन महासचिव व राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में अहम भूमिका के साथ-साथ न्यूज हंट मीडिया एंड पब्लिकेशन की निर्देशिका का दायित्व भी निभा रही हैं। शशि दीप के नाम आज अनेकों सम्मान हैं जिसमें सरोजनी नायडू स्मृति सम्मान, महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान, भारत गौरव सम्मान, मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड, स्टार रिपब्लिक अवार्ड, मणिकर्णिका सम्मान, महात्मा गांधी राष्ट्र गौरव सम्मान व कबीर कोहिनूर सम्मान प्रमुख हैं। श्रीमती शशि दीप मुंबई को मदर टेरेसा इंडियन एक्सीलेंसी अवार्ड 2025  मिलने की घोषणा पश्चात देश भर से उनको बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

वीडियो गैलरी (Video Gallery)
Loading Videos...
ग्रुप ज्वाइन करें
×
📢

Bhopal Kesri से जुड़ें

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाने के लिए अभी फॉलो करें:

WhatsApp YouTube Facebook Instagram
Google News पर पढ़ें