Breaking News: यहाँ अपना समाचार लिखें...
... |
News Network
www.bhopalkesri.com
🔴 BREAKING NEWS
Loading...
📌 MP/CG
Loading...
ताज़ा खबरें (Trending News)

शराब दूकान खोलने से आये दिन हो रही सडक दुर्घटनाये

🎙️
AUDIO NEWS
खबर सुनें

 

शराब दूकान खोलने से आये दिन हो रही सडक दुर्घटनाये।


पन्ना-पहाड़ीखेरा मार्ग में कृष्णा कल्याणपुर गांव के पास खोली गई शराब दुकान के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सायकल सवार से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। वहीं सायकल सवार और एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने बताया, अमर पिता राम स्वरुप गौड़ 18 और अवध लाल पिता कृष्णा गौड़ 50 दोनों निवासी बृजपुरा, बिजावर जिला छतरपुर रिश्तेदारी में रमखिरिया आए थे। दोनों बाइक में सवार होकर रमखिरिया से बृजपुरा जा रहे थे। कृष्णा-कल्याणपुर के पास पहुंचे ही थे कि शराब दुकान के पास सायकल सवार से टकरा गए। तीनों सड़क में गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस और डॉयल 100 को कॉल किया। तब तक अमर ने मौके पर ही दम तौड़ दिया। वहीं अवध और सायकल सवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मर्चुरी पहुंचा और मृतक और घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दी है। शराब दुकान के पास 15 दिन के अंदर दूसरा हादसा है। इसके पहले दो बाइक की टक्कर में चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए थे। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।


वीडियो गैलरी (Video Gallery)
Loading Videos...