Breaking News: यहाँ अपना समाचार लिखें...
... |
News Network
www.bhopalkesri.com
🔴 BREAKING NEWS
Loading...
📌 MP/CG
Loading...
ताज़ा खबरें (Trending News)

ई-रिक्शा चालकों को मंत्री जी ने बताया संबल कार्ड का महत्व

🎙️
AUDIO NEWS
खबर सुनें

 ई-रिक्शा चालकों को  मंत्री जी ने बताया संबल कार्ड का महत्व।


छतरपुर// मध्य प्रदेश// सोमवार को  ई-रिक्शा चालकों तथा शहरी क्षेत्र में कार्यरत घरेलू रसोईया एवं मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम का संचालन कर रही स्वसहायता समूह की महिलाओं को केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने संबल कार्ड का महत्व समझाया।

  स्थानीय मोटे के महावीर के समीप  अटल सभागार मे ये संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था।केंद्रीय मंत्री  ने ई-रिक्शा चालकों को संबल कार्ड की सुविधा और उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह कार्ड ई-रिक्शा चालकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करेगा, जिससे उन्हें स्वास्थ्य, शिक्षा, बीमा और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। कार्यक्रम के दौरान कामकाजी महिलाओं ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। डॉ. वीरेंद्र कुमार ने  कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण  किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि शेष मुद्दों को भी शीघ्र ही संबंधित विभागों के माध्यम से हल किया जाएगा।

वीडियो गैलरी (Video Gallery)
Loading Videos...