Breaking News: यहाँ अपना समाचार लिखें...
... |
News Network
www.bhopalkesri.com
🔴 BREAKING NEWS
Loading...
📌 MP/CG
Loading...
ताज़ा खबरें (Trending News)

छतरपुर पुलिस के "रक्तांजली" अभियान के तहत आरक्षक विकास सिंह परिहार ने की रक्त सहायता।

🎙️
AUDIO NEWS
खबर सुनें

 प्रेस 

छतरपुर पुलिस के "रक्तांजली" अभियान के तहत आरक्षक विकास सिंह परिहार ने की रक्त सहायता।🩸



मध्य प्रदेश //छतरपुर पुलिस द्वारा "रक्तांजलि" अभियान संचालित है, रक्त सहायता एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, जो न केवल जरूरतमंदों की जान बचाता है, बल्कि देने वाले व्यक्ति के स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन द्वारा "रक्तांजलि" अभियान में भागीदारी करने वाले पुलिस जवानों को प्रोत्साहन हेतु पुरुस्कृत किया जाता है।

आज दिनांक 5 मई 2025 के दोपहर सोशल मीडिया से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जिला अस्पताल छतरपुर में राजनगर क्षेत्र के एक व्यक्ति जो अस्पताल में भर्ती हैं, बीमारी से पीड़ित है, (बी+ समूह) रक्त की अतिशीघ्र आवश्यकता है।

सूचना प्राप्त होते ही थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत द्वारा यातायात पुलिस बल को सूचित किया गया। यातायात व्यवस्था में ड्यूटीरत थाना यातायात में पदस्थ आरक्षक विकास सिंह परिहार द्वारा शीघ्र ही जिला अस्पताल पहुंचकर स्थिति को देखते हुए रक्त सहायता की गई। स्थिति सामान्य हुई। परिजनों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। आरक्षक विकास सिंह द्वारा पूर्व में कई बार रक्त सहायता की गई है, विगत वर्ष एक बीमार महिला की गंभीर स्थिति में रक्त सहायता कर जान बचाई थी।


छतरपुर पुलिस सेवा एवं सुरक्षा में सदैव तत्पर।

वीडियो गैलरी (Video Gallery)
Loading Videos...