Breaking News: यहाँ अपना समाचार लिखें...
... |
News Network
www.bhopalkesri.com
🔴 BREAKING NEWS
Loading...
📌 MP/CG
Loading...
ताज़ा खबरें (Trending News)

गुनौर विधायक ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का दिया भरोसा

🎙️
AUDIO NEWS
खबर सुनें

गुनौर विधायक ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का दिया भरोसा।


पन्ना: 05 मई, 2025
गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने गत 3 मई को मौसम में परिवर्तन के कारण तेज आंधी से प्रभावित गुनौर विधानसभा की ग्राम पंचायत रामपुर के नंदगांव ग्राम में हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार के मुखिया हरिराम यादव से भेंट की और घर का मुआयना कर नुकसान के बारे में जानकारी प्राप्त की। विधायक ने परिवारजनों को सांत्वना प्रदान कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया। आंधी के कारण हरिराम यादव के घर में व्यापक नुकसान हुआ था।

गृहस्थी का सामान भी नष्ट हो गया। विधायक डॉ. वर्मा ने घटना के बारे में सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर परिजनों का हालचाल जाना और इस संबंध में जरूरी मदद के लिए प्रशासन को भी अवगत कराया। विधायक ने कहा कि पीड़ित परिवार सहित अन्य प्रभावित परिवारों को भी नुकसान का तत्काल मुआवजा दिलाने का प्रयत्न किया जाएगा।



वीडियो गैलरी (Video Gallery)
Loading Videos...