Breaking News: यहाँ अपना समाचार लिखें...
... |
News Network
www.bhopalkesri.com
🔴 BREAKING NEWS
Loading...
📌 MP/CG
Loading...
ताज़ा खबरें (Trending News)

बागेश्वर धाम में छठ महापर्व की गूंज, महाराज ने सुनाई छठी माई की कृपा की जीवंत गाथा:

🎙️
AUDIO NEWS
खबर सुनें

बागेश्वर धाम में छठ महापर्व की गूंज, महाराज ने सुनाई छठी माई की कृपा की जीवंत गाथा:

Edit by: अभिषेक व्यास 

 छतरपुर। सत्यनारायण कथा के दौरान बागेश्वर महाराज ने भक्तों को छठ महापर्व की मंगलकामनाएं देते हुए छठ माई के भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया। उन्होंने कहा कि छठी माई का आशीर्वाद आज भी साक्षात चमत्कार करने वाला है।

महाराज श्री ने वर्तमान में घटी एक घटना का उल्लेख करते हुए बताया कि बागेश्वर धाम के सोशल प्रभारी केशव मेहता जी के अस्वस्थ होने पर उनकी पत्नी ने अपने गृह नगर मधुबनी (बिहार) में छठ माई का व्रत रखने का संकल्प लिया था। संकल्प पूर्ण होने से पहले ही मेहता जी के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हुआ और आज वे पूर्ण स्वस्थ होकर मधुबनी में परिवार संग छठ महापर्व मना रहे हैं।महाराज जी ने कहा कि यह प्रसंग छठी माई की कृपा का प्रत्यक्ष प्रमाण है , यह कोई प्राचीन कथा नहीं, यथार्थ वर्तमान का जीवंत उदाहरण है।

 उन्होंने अपनी जन्मभूमि से छठी माई के गीत गाते हुए सूर्य उपासना एवं लोकश्रद्धा के इस पर्व की पावन ऊर्जा को समर्पित किया।आज व्रत का तीसरा दिन है, जब डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाता है। व्रती महिलाएं जल में खड़ी होकर सूर्यदेव और छठी माई से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। इस अवसर पर बागेश्वर धाम में भजनों, दीपों और श्रद्धा के रंगों से छठ पर्व की छटा अलौकिक दिखाई दी।

वीडियो गैलरी (Video Gallery)
Loading Videos...