Breaking News: यहाँ अपना समाचार लिखें...
... |
www.bhopalkesri.com
🔴 BREAKING NEWS
Loading...
📌 MP/CG
Loading...
ताज़ा खबरें (Trending News)

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय गौरव और उत्कृष्टता पुरस्कार 2026 से सम्मानित होंगी शशि दीप मुंबई

🎙️
AUDIO NEWS
खबर सुनें

 गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय गौरव और उत्कृष्टता पुरस्कार 2026 से सम्मानित होंगी शशि दीप मुंबई 

दिल्ली।प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत की राष्ट्रीय संगठन महासचिव, द्विभाषी पत्रकार , साहित्यकार, लेखिका, समाजसेवी,ब्लॉगर श्रीमती शशि दीप (मुंबई महाराष्ट्र) को इस वर्ष त्रेतायुग फाउंडेशन द्वारा गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2026) के गौरवपूर्ण अवसर पर उनकी समाज के प्रति उत्कृष्टता, समर्पण और बहुमूल्य योगदान की पहचान दिलाने के कार्य संपादन के माध्यम सेवराष्ट्र निर्माण और समाज सेवा की सच्ची भावना रखने के लिए राष्ट्रीय गौरव और उत्कृष्टता पुरस्कार 2026 सम्मानित किया जायेगा।

गौरतलब हो कि मुंबई निवासी लेखिका श्रीमति शशि दीप एक जानी-मानी विचारक, द्विभाषी लेखिका, स्वतंत्र पत्रकार, कवयित्री, स्तंभकार, सामाजिक कार्यकर्ता और बेस्ट सेलिंग अंग्रेजी कृति 'वेव्स विदिन (होराइजन एंड बियॉन्ड) पुस्तक की लेखिका हैं। वह विभिन्न साहित्यिक संगठनों से जुड़ी हुई हैं और उन्होंने 500 से अधिक आर्टिकल, हिंदी/उर्दू और अंग्रेजी में 2000 से अधिक उद्धरण और हिंदी और अंग्रेजी दोनों में 250 कविताएँ लिखी हैं। वे वर्तमान में पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय पंजीकृत संगठन प्रेस क्लब ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट्स में राष्ट्रीय संगठन महासचिव के रूप में अहम भूमिका अदा कर रहीं हैं। हाल ही में उनकी दूसरी किताब *साहित्य शिखा* प्रकाशित हुई जिसमें देश विदेश के 64 साहित्यकारों की उत्कृष्ट रचनाओं को समाहित किया गया है जो शशि दीप के हृदय की मानवता, विश्व बंधुत्व व वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को उजागर करती है। शशि दीप के नाम आज अनेकों सम्मान हैं जिसमें सरोजनी नायडू स्मृति सम्मान, महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान, भारत गौरव सम्मान, मीडिया excellence अवार्ड, Star रिपब्लिक अवार्ड, महात्मा गांधी राष्ट्र गौरव सम्मान प्रमुख हैं।

वीडियो गैलरी (Video Gallery)
Loading Videos...
ग्रुप ज्वाइन करें
×
📢

Bhopal Kesri से जुड़ें

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाने के लिए अभी फॉलो करें:

WhatsApp YouTube Facebook Instagram
Google News पर पढ़ें