Breaking News: यहाँ अपना समाचार लिखें...
... |
News Network
www.bhopalkesri.com
🔴 BREAKING NEWS
Loading...
📌 MP/CG
Loading...
ताज़ा खबरें (Trending News)

बतौर इंटरनेशनल को-ऑथर चयनित हुए डॉ सैयद खालिद कैस

🎙️
AUDIO NEWS
खबर सुनें


मुंबई। ब्लू क्लाउड पब्लिशर्स, दिल्ली द्वारा आयोजित प्रसिद्ध एंथोलॉजी, राइज़ बियॉन्ड लिमिट्स में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सह-लेखकों के चयन अभियान में प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस का चयन इंटरनेशनल को-ऑथर के लिए हुआ है।डॉ. सैयद खालिद कैस की साहित्य ,लेखन के क्षेत्र उल्लेखनीय उपलब्धि पर ब्लू क्लाउड पब्लिशर्स, दिल्ली द्वारा सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।इस अभियान में दुनिया भर के प्रसिद्ध हजारों साहित्यकारों में से उनका चयन होने पर हर्ष का माहौल है।।

 

गौरतलब हो कि डॉ. खालिद कैस, लेखन की एक स्वतंत्र पत्रकार के रूप में साहित्य ,लेखन के क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं। प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के संस्थापक के रूप में, उन्होंने पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया है। उनकी पुस्तकें, सूचना का सारथी, लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ लहू-लुहान, और देश में सुरक्षित नहीं रही निष्पक्ष पत्रकारिता, पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नए युग का सूत्रपात कर रही हैं। सह-लेखक के रूप में एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर चयनित होना उनकी सफलता की कहानी को और भी समृद्ध करता है।


  प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स परिवार, विश्व साहित्य सद्भाव परिवार और देश भर के प्रशंसकों ने इस वैश्विक उपलब्धि पर डॉ कैस को बधाई दी है तथा उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दी है।

वीडियो गैलरी (Video Gallery)
Loading Videos...