Breaking News: यहाँ अपना समाचार लिखें...
... |
News Network
www.bhopalkesri.com
🔴 BREAKING NEWS
Loading...
📌 MP/CG
Loading...
ताज़ा खबरें (Trending News)

पीसीडब्लूजे में प्रदेश स्तरीय नियुक्तियों की घोषणा

🎙️
AUDIO NEWS
खबर सुनें

इरशाद खान बने प्रदेश सचिव, मोहम्मद अफसर प्रदेश महामंत्री




भोपाल। प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (पीसीडब्लूजे) में प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। राष्ट्रीय महासचिव शशिदीप मुम्बई की अनुशंसा पर संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सैय्यद खालिद कैस ने मध्यप्रदेश के लिए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

घोषणा के अनुसार बैतूल के पत्रकार इरशाद खान को प्रदेश सचिव तथा मोहम्मद अफसर को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की खबर सामने आते ही बैतूल प्रेस क्लब सहित जिले भर के पत्रकारों में हर्ष का माहौल बन गया।

बैतूल में पत्रकार साथियों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों द्वारा दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाइयां देने का सिलसिला लगातार जारी है। पत्रकार समुदाय ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी और संगठित ढंग से कार्य किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इरशाद खान आगामी आदेश तक बैतूल जिला अध्यक्ष के पद पर भी बने रहेंगे।

वीडियो गैलरी (Video Gallery)
Loading Videos...