पी सी डब्ल्यू जे व युक्ति फिल्म प्रोडक्शन की पेशकश
देश भर के 26 विभूतियों का होगा सम्मान
मुंबई। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय सिनेमा के पितामह दादा साहब फाल्के की जयंती के अवसर पर फिल्म सिटी दादा साहब फाल्के चित्रनगरी गौरेगांव ईस्ट मुंबई में (कृष्णा आर्ट फिल्म ) परिवार KAF अवॉर्ड आयोजन समिति के तत्वाधान में सम्मान समारोह का आयोजन होगा।
कृष्णा आर्ट फिल्म,परिवार KAF अवॉर्ड आयोजन समिति के उपाध्यक्ष भोपाल निवासी फिल्म समीक्षक डॉक्टर सैयद खालिद कैस ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि परिवार KAF अवॉर्ड आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉक्टर सुधीर तारे, महासचिव शशि दीप मुंबई और ज्यूरी समिति द्वारा चयनित विभूतियों को इस वर्ष का परिवार KAF अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा। गौर तलब हो कि परिवार KAF अवॉर्ड आयोजन समिति की स्थापना प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक स्वर्गीय रवीन्द्र अरोरा द्वारा किया गया था, तथा 2024तक उनके द्वारा ही यह सम्मान समारोह आयोजित किया जाता था लेकिन पिछले साल उनके आकस्मिक निधन के बाद यह जिम्मा परिवार KAF अवॉर्ड आयोजन समिति द्वारा लिया गया हैं।
दादा साहब फाल्के का जन्म 30 अप्रैल 1870 को महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर में हुआ था। दादा साहब फाल्के को भारतीय सिनेमा के पितामह के रूप में जाना जाता है, दादासाहेब फाल्के के योगदान को सम्मान देने के लिए परिवार कैफ अवार्ड उनकी प्रतिमा के सामने उनके जन्मदिन 30 अप्रैल को दिया जाता है। इस वर्ष देश भर से 26 विभूतियों का सम्मान होगा जो महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, बिहार, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली राज्यों से पधार रहे हैं। सम्मानित होने वाले विभूतियों के नाम पुणे महाराष्ट्र से डॉ. अमित देवकुले, .श्री ईश्वर किशनलाल अग्रवाल, श्रीमती स्वाति धुमले, डॉ वेंकटसाई चलसानी, श्री गणेश कैलाश शर्मा, .डॉ. गौरव पोपट घोडे, .श्री संदीप बोयत, श्री माधव कांबले, एडवोकेट गणेश चव्हाण, श्री नारायण ढेबे, उत्तरप्रदेश मेरठ से
कैप्टन नरेंद्र कुमार सिद्धु, .डॉ सूर्य प्रकाश पांडे सिल्वासा, डॉ.प्रतिष्ठा ठाकुर भीलवाड़ा, राजस्थान, डॉ श्रीमती. मंजू लंगोटे बैतूल मध्यप्रदेश, श्री आसिफ जफर सिद्दीकी बड़हरिया, सीवान, बिहार,
श्री बाबूराव केंद्रे नांदेड़ महाराष्ट्र, राम सहाय बरैया ग्वालियर म.प्र., श्री रमेश चव्हाण परभणी (महाराष्ट्र), मुंबई से श्रीमती सबा जावेद अंसारी, मास्टर शेफ जमुना सोमानी, माइकल टिसवार्ड
मेरठ और मुंबई, डाॅ. एड. योगिता दशरथ सावंत, श्रीमती रोज़िना शेख, श्रीमती अपूर्वा रोहित आंबेकर, श्री दलेर सिंह पठानिया
चंडीगढ़ (पंजाब) डॉ दत्ता बाबूलाल विघावे अहिल्यानगर से सम्मानित होंगे। इस कार्यक्रम में मुंबई के जाने-माने फिल्म पर्सनैलिटी रामानुज भट्टर संचालित युक्ति फिल्म प्रोडक्शन के द्वारा स्मृति चिन्ह स्पॉन्सर किया जाएगा। कार्यक्रम का संयोजन संचालन लेखिका पत्रकार शशि दीप द्वारा किया जाएगा। मुंबई पी सी डब्ल्यू जे टीम राजू असरानी, रजिया मरक्कर, तुलसी मिश्रा आदि कार्यक्रम की अगुवाई करेंगे।










