मुंबई। प्रेस क्लब का वर्किंग जर्नलिस्ट्स द्वारा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आगामी 30 मई हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर देश भर से आमंत्रित पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा तथा संगठन द्वारा पत्रकार संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा।
संगठन की राष्ट्रीय प्रवक्ता मुंबई से शशि दीप द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम की अध्यक्षता पी सी डब्ल्यू जे के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस करेंगे तथा देश भर से जुड़े तमाम उन सभी पत्रकारों एवं पत्रकारों के हित में बोलने वाले वक्ताओं का सम्मान किया जाएगा। इसी अवसर पर देवास जिले के वरिष्ठ पत्रकार श्री मुन्ना वारसी को" लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड" से सम्मानित किया जाएगा।
ज्ञात हो कि 200 वर्षों के लंबे हिंदी पत्रकारिता के सफर में वर्तमान में पत्रकार की स्थिति कहां पर है यह चिंता का विषय है पत्रकार सुरक्षित नहीं है आए दिन उन पर हमले होते रहते हैं। कई बार खबरों को कवर करने गए पत्रकारों पर ही शासन प्रशासन द्वेषता पूर्वक कार्रवाई करते हुए उन्हें कानूनी रूप से प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ते लंबी लड़ाई के बावजूद भी आज तक पत्रकार सुरक्षा के कानून को मानता नहीं मिल पाई लेकिन फिर भी पत्रकार अपनी भूमिका निभाते हुए शासन प्रशासन को समय-समय पर अपनी खबरों के जरिए आने वाले सभी खतरों से अवगत कराता आया है। भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ सैयद खालिद कैस द्वारा लिखित एवं सम्पादित किताब "हिन्दी पत्रकारिता: लोकतंत्र की आधारशिला" का विमोचन भी होगा।
कार्यक्रम के आयोजक संगठन के प्रदेश महासचिव मोहम्मद अफसर खान और प्रदेश सचिव इरशाद खान ने बताया कि इस कार्यक्रम में 20 वर्ष से अधिक समय से हिन्दी पत्रकारिता से जुड़े देश भर के 13 व्यक्तियों को 'हिन्दी पत्रकारिता शिरोमणि सम्मान 2026' से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर भोपाल की मीरा तिवारी, उज्जैन के व्यवसायी समीर-उल हक, असम के डिब्रूगढ़ से अरनब शर्मा और धार के राजू देवड़ा समेत कुछ अन्य लोगों ने कार्यक्रम के लिए प्रायोजक की भूमिका निभाई है। यह कार्यक्रम दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक हिन्दी भवन पॉलिटेक्निक रोड भोपाल में आयोजित होगा।










