Breaking News: यहाँ अपना समाचार लिखें...
... |
News Network
www.bhopalkesri.com
🔴 BREAKING NEWS
Loading...
📌 MP/CG
Loading...
ताज़ा खबरें (Trending News)

सिंघपुर बैराज डैम में दर्दनाक हादसा

🎙️
AUDIO NEWS
खबर सुनें

सिंघपुर बैराज डैम में दर्दनाक हादसा 

 मध्य प्रदेश //छतरपुर के महाराजपुर थाने के सिंघपुर बैराज डैम में दर्दनाक हादसा हो गया। शादी समारोह में शामिल होने जम्मू से गांव आए दो युवकों की डैम में डूबने से मौत हो गई। रातभर NDRF की टीम ने रेस्क्यू चलाया। आज सुबह दोनों की बॉडी बरामद हुई। ग्राम दीवान जी का पुरवा, मटौंधा के रहने वाले गोरेलाल अहिरवार के घर शादी थी। जम्मू से रिश्तेदारी में 10 से 12 लड़के शादी में शामिल होने गांव आए थे। ,सभी लड़के सिंघपुर बैराज डैम नहाने चले गए।


 नहाते समय रोहित अहिरवार औरदु लीचंद उर्फ ओम अहिरवार गहरे पानी में चले गए और डूब गए। साथियों के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे लेकिन तब तक दोनों लापता हो चुके थे।,रोहित अहिरवार की उम्र 21 बर्ष और दुलीचंद उर्फ ओम अहिरवार की  उम्र 14 वर्ष  थी

,दोनों निवासी दीवान जी का पुरवा, मटौंधा,सूचना मिलते ही महाराजपुर थाना पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। NDRF की टीम को बुलाया गया। रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। आज सुबह दोनों की बॉडी डैम से बरामद हुई।,हादसे के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया। जम्मू से आए रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर है।


वीडियो गैलरी (Video Gallery)
Loading Videos...