नगर पालिका महाराजपुर जाना अब हुआ खतरनाक।
छतरपुर/ एम पी, की महाराजपुर नगर पालिका कार्यालय में अपने कार्य से जाने के पहले अपने सुरक्षा उपाय अवश्य कर के जायेंगे । असल में यहाँ आज ऐसा मामला देखने को मिला जिसने हर किसी को बेचैन कर दिया ।
नगर पालिका में RI अशोक साहू के चेंबर में कुसमा निवासी इकबाल अपना जाति प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगवाने जाते हैं । यहाँ कर्मचारी ने ना सिर्फ उसके साथ बदतमीजी की बल्कि मारपीट और गाली गलौज भी की ।सारा मामला सीसीटीवी में रिकॉर्ड भी हो गया।
पीड़ित इकबाल ने इसी को लेकर थाना महाराजपुर में एक लिखित आवेदन देकर , आरोपी नगर पालिका कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही की माँग की है ।अब देखना होगा कि थाना महाराजपुर नगर पालिका कर्मचारी पर एफआईआर दर्ज करत है या जांच में ही मामले को निपटा देते है
आर आई अशोक साहू इस मामले को मामूली बहस वाजी बता कर जवाबदारी से बच रहे हैं।










