Breaking News: यहाँ अपना समाचार लिखें...
... |
News Network
www.bhopalkesri.com
🔴 BREAKING NEWS
Loading...
📌 MP/CG
Loading...
ताज़ा खबरें (Trending News)

200 से ज़्यादा महिला आंटरप्रेनियोरर्स का महासंगम: 'न्यारी नारी - सीज़न 4' का आयोजन 5 सितंबर को कांदिवली, मुंबई में

🎙️
AUDIO NEWS
खबर सुनें

 @


शशि दीप मुंबई
 

मुंबई। महिला आंटरप्रेनियोरर्स के प्रमुख नेटवर्क 'विंग्स ऑफ वुमन' (WOW) द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम 'न्यारी नारी - सीज़न 4' का आयोजन इस वर्ष शनिवार, 5 सितंबर 2026 को कांदिवली, मुंबई में किया जा रहा है।


इस एक दिवसीय महोत्सव में D2C, सर्विस, क्रिएटिव बिज़नेस सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी 200 से अधिक महिला फाउंडर्स, उद्यमी और सोलोप्रेन्योर एक ही मंच पर सीखने, जुड़ने और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए एकत्रित होंगी।


आयोजकों के अनुसार, 'न्यारी नारी' सिर्फ एक इवेंट नहीं, बल्कि एक ऐसा इकोसिस्टम है जो महिला उद्यमियों को अकेलेपन से निकालकर एक सशक्त समुदाय से जोड़ता है। इस आयोजन में कई विशेष सत्र होंगे — *स्पीकर सेशन* में सफल महिला उद्यमियों द्वारा व्यावहारिक अनुभव और बिज़नेस ग्रोथ की जानकारी साझा की जाएगी। *स्पीड नेटवर्किंग* के माध्यम से नए क्लाइंट्स, सहयोगियों और मेंटर्स से जुड़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा। *ब्रांड वॉक* में 10 से अधिक महिला उद्यमियों को रैंप पर अपने ब्रांड को प्रस्तुत करने का अनोखा मंच मिलेगा, जबकि *ब्रांड पिच* में चयनित 10 महिलाओं को 200 से अधिक महिलाओं के सामने लाइव स्टेज पर अपने व्यवसाय को पिच करने का अवसर दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रतियोगिताओं में *₹20,000 से अधिक के पुरस्कार* जीतने का मौका भी रहेगा और अंत में *हाई टी एवं नेटवर्किंग* के दौरान अनौपचारिक माहौल में संबंधों को मजबूत करने का अवसर मिलेगा।


WOW की संस्थापक *बिंदु प्रदीप* ने *प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (PCWJ) की राष्ट्रीय प्रवक्ता शशि दीप* को बताया, "न्यारी नारी की सोच बहुत सरल है — किसी भी महिला को अपना बिज़नेस बढ़ाने में अकेलापन महसूस नहीं होना चाहिए। यही कारण है कि यह मंच सीखने, पहचान बनाने और आपसी सहयोग के लिए बनाया गया है।" कार्यक्रम शनिवार, 5 सितंबर 2026 को कांदिवली, मुंबई में सम्पन्न होगा। इसकी प्रवेश शुल्क: ₹1,499 से शुरू (अर्ली बर्ड ऑफर)l ब्रांड वॉक | ब्रांड पिच | एग्ज़िबिटर स्टॉल से आंटरप्रेनियोरर्स को खासी सपोर्ट मिलेगा।

पंजीकरण और अधिक जानकारी के लिए: https://nyaari-naari.netlify.app/



-

वीडियो गैलरी (Video Gallery)
Loading Videos...