लेखिका शशि दीप रहीं मुख्य अतिथि
तुलसी मिश्रा की रिपोर्ट
मुंबई। विगत 8 अगस्त 2026 को मुंबई के ठाकुर विलेज, कांदिवली में *"मिलांज"* द्वारा *"राखी स्पेशल एक्सहीबीशन"* का भव्य आयोजन किया गया।
इस प्रदर्शनी में लगभग 15 महिला उद्यमियों ने अपने स्टाल लगाकर राखी, हस्तकला, गृह सज्जा, खान-पान और लाइफस्टाइल से जुड़े उत्पादों को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला उद्यमियों की मेहनत और रचनात्मकता को मंच देना था।
कार्यक्रम में *जानी-मानी द्विभाषी लेखिका एवं प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की राष्ट्रीय प्रवक्ता शशि दीप जी* मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। *सिद्धि पडगांवकर जी* गेस्ट ऑफ ऑनर रहीं।
इस आयोजन की सूत्रधार *सुनीता मुंद्रा, नमिता अवस्थी और तनुजा मुढोलकर* हैं। "मिलांज" का उद्देश्य समय-समय पर महिला उद्यमियों को एक मंच प्रदान कर उनके व्यवसाय को बढ़ावा देना है।
प्रदर्शनी में भाग लेने वाले ब्रांड्स: क्रिएटिव ह्यूस– अलका मेहता, क्रोचेट कॉउचर – ए जे, दोहर फर्निशिंग – नमिता और तनुजा, वास्तुकोशम् – ईशा, लड्डूस – श्वेता जेनिफ़र, मेलबरी – अपूर्वा भाटी, मुस्कान कलेक्शन – सुनीता मूंदड़ा, नीडिवाइन – नीधि साबू, रेयांशी क्रिएशन्स – रेयांशी मिस्त्री, संदूक – संस्कृति पंड्या, एट्थ कार्ड – शिखा गुप्ता,
सुचिता क्रिएशन्स DIY – सुचिता पारिख, सुजाता क्रिएशन्स – सुजाता राणे, प्रेजेंट स्टोरी – वंदना अग्रवाल, टपरवेयर – भैरवी और नीलम, कुप्पा जॉय कैफे – हेमाक्षी
मुख्य अतिथि शशि दीप जी ने कहा, _"महिलाएं जब आर्थिक रूप से सशक्त होंगी तभी समाज आगे बढ़ेगा। 'मिलांज' जैसे आयोजन इस दिशा में सराहनीय पहल हैं।"_
उन्होंने सभी प्रतिभागियों के कार्यों की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।










