Breaking News: यहाँ अपना समाचार लिखें...
... |
News Network
www.bhopalkesri.com
🔴 BREAKING NEWS
Loading...
📌 MP/CG
Loading...
ताज़ा खबरें (Trending News)

थावे विद्यापीठ, गोपालगंज के कुलपति पद पर डॉ. विनय कुमार पाठक की पुनः नियुक्ति पर प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स परिवार ने दी बधाई

🎙️
AUDIO NEWS
खबर सुनें

थावे विद्यापीठ, गोपालगंज के कुलपति पद पर डॉ. विनय कुमार पाठक की पुनः नियुक्ति पर प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स परिवार ने दी बधाई


भोपाल / मुंबई।28 अक्टूबर 2026

बिहार के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान थावे विद्यापीठ, गोपालगंज के कुलपति के रूप में प्रख्यात शिक्षाविद आदरणीय डॉ. विनय कुमार पाठक जी की पुनः नियुक्ति पर देश भर के पत्रकार जगत में हर्ष का माहौल है।


इस अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (पंजीकृत)के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सैयद खालिद कैस एवं डिजिटल मीडिया विभाग की राष्ट्रीय संयोजिका श्रीमती शशि दीप (मुंबई) सहित संगठन के समस्त परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन प्रेषित किया गया है।


डॉ. सैयद खालिद कैस ने अपने बधाई संदेश में कहा -


> "डॉ. विनय कुमार पाठक जी का पुनः कुलपति नियुक्त होना उनके कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और प्रेरणादायी व्यक्तित्व का प्रमाण है। आपके दीर्घ प्रशासनिक अनुभव, शैक्षणिक विद्वता और दूरदर्शी नेतृत्व ने थावे विद्यापीठ को अल्प समय में ही बिहार ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय शैक्षणिक मानचित्र पर स्थापित किया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके दूसरे कार्यकाल में विद्यापीठ शिक्षा, संस्कार, नैतिक मूल्य और उच्च स्तरीय अनुसंधान के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को स्पर्श करेगा।"


श्रीमती शशि दीप ने कहा कि डॉ. पाठक जी जैसे ईमानदार और विजनरी शिक्षाविद का नेतृत्व में रहना गोपालगंज ही नहीं, पूरे बिहार के युवाओं के लिए सौभाग्य की बात है। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन, डिजिटल शिक्षा और ग्रामीण युवाओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने में अभूतपूर्व कार्य किया है।


डॉ. विनय कुमार पाठक जी के बारे में:

डॉ. पाठक एक अनुभवी शिक्षाविद, कुशल प्रशासक और उच्च कोटि के चिंतक हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान सर्वविदित है। प्रथम कार्यकाल में उन्होंने विश्वविद्यालय में पारदर्शी प्रशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्लेसमेंट और शोध को बढ़ावा देने के लिए कई क्रांतिकारी सुधार किए।


प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स परिवार ने ईश्वर से उनके स्वस्थ, यशस्वी और सफल कार्यकाल की कामना की है।


वीडियो गैलरी (Video Gallery)
Loading Videos...