Breaking News: यहाँ अपना समाचार लिखें...
... |
News Network
www.bhopalkesri.com
🔴 BREAKING NEWS
Loading...
📌 MP/CG
Loading...
ताज़ा खबरें (Trending News)

अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा दिवस पर देश भर के क्रांतिकारी पत्रकार सम्मानित

🎙️
AUDIO NEWS
खबर सुनें


मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा दिवस (2 नवंबर) के अवसर पर पत्रकारों की सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (पंजीकृत) द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं निर्भीक योगदान के लिए देश के 6 क्रांतिकारी पत्रकारों को सम्मानित किया गया।


सम्मानित पत्रकारों में रियाज खान (राजस्थान), शाश्वती दास (कोलकाता, पश्चिम बंगाल), मीर मोहम्मद अली (तेलंगाना), मोहम्मद शिराज (करीम नगर, तेलंगाना), सुरेन्द्र जोटिंगे (महाराष्ट्र) और भारती माखीजानी (कच्छ, गुजरात) शामिल हैं।


संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमती शशि दीप, मुंबई ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सैयद खालिद कैस एवं ज्यूरी टीम द्वारा यह सम्मान उन पत्रकारों को दिया गया है जो तमाम चुनौतियों, दबावों और खतरों के बावजूद निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षीय पत्रकारिता के मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध हैं।


उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा दिवस हमें यह याद दिलाता है कि पत्रकारों की सुरक्षा केवल एक व्यक्ति की सुरक्षा नहीं, बल्कि लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की सुरक्षा है। संगठन भविष्य में भी पत्रकारों के हितों के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

वीडियो गैलरी (Video Gallery)
Loading Videos...