Breaking News: यहाँ अपना समाचार लिखें...
... |
News Network
www.bhopalkesri.com
🔴 BREAKING NEWS
Loading...
📌 MP/CG
Loading...
ताज़ा खबरें (Trending News)

23अगस्त को मुंबई में होगा देश भर के पत्रकारों का महासंगम

🎙️
AUDIO NEWS
खबर सुनें

 23अगस्त को मुंबई में होगा देश भर के पत्रकारों का महासंगम


राष्ट्रीय अधिवेशन मुंबई की तैयारी युद्ध स्तर पर

मुंबई। पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स का तीसरा राष्ट्रीय अधिवेशन मुंबई में आगामी 23अगस्त को होगा जिसमें देश भर के हजारों पत्रकारों के सम्मिलित होने की संभावना है।

संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव तथा अधिवेशन आयोजिका श्रीमती शशि दीप मुंबई ने एक पत्रकार वार्ता में बताया कि संगठन की स्थापना के सातवें वर्ष में इस वर्ष तीसरा राष्ट्रीय अधिवेशन 23अगस्त 2025को मेयर्स ऑडिटोरियम हाल जुहू लेन अंधेरी वेस्ट मुंबई में आयोजित किया जाएगा जिसकी अध्यक्षता संगठन के संस्थापक अध्यक्ष भोपाल निवासी डॉ सैयद खालिद कैस करेंगे। पत्रकारों के इस महाकुंभ में संगठन के 24राज्यों से आमंत्रित प्रतिनिधियों सहित देश भर के क्रांतिकारी पत्रकारों की शिरकत होगी। संगठन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों को भी विशेष सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।


श्रीमती शशि दीप मुंबई द्वारा दी गई जानकारी अनुसार संगठन द्वारा दिए जाने वाले विशेष सम्मान जिसमें मणिकर्णिका अवॉर्ड, पत्रकार शिरोमणि अवॉर्ड, पत्रकार गौरव अवॉर्ड, राष्ट्र माणिक सम्मान,समाज भूषण सम्मान सहित इंदिरा प्रियदर्शिनी अवॉर्ड तथा भागवत प्रसाद स्मृति सम्मान के लिए चयनित महानिभूतियों को सम्मान दिए जाएंगे।

वीडियो गैलरी (Video Gallery)
Loading Videos...