Breaking News: यहाँ अपना समाचार लिखें...
... | Loading...
www.bhopalkesri.com
🔴 BREAKING NEWS
Loading...
📌 MP / CHHATTISGARH
Loading...
ताज़ा खबरें (Trending News)

इंदिरा प्रियदर्शिनी अवॉर्ड के लिए डॉक्टर सुवि मनीष स्वामी मुंबई का हुआ चयन

🎙️
AUDIO NEWS
खबर सुनें

 

राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्मानित होने वाले विभूतियों का हुआ चयन ,नामों की हुई घोषणा


इंदिरा प्रियदर्शिनी अवॉर्ड के लिए डॉक्टर सुवि मनीष स्वामी मुंबई का हुआ चयन


23अगस्त को  मुंबई में सम्पन्न राष्ट्रीय अधिवेशन में होंगे सम्मानित


 
मुंबई। पत्रकार सुरक्षा एवम कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स  का तीसरा राष्ट्रीय अधिवेशन मुंबई में आगामी 23अगस्त को  सम्पन्न होगा । इस अधिवेशन में संगठन के विशिष्ट सम्मानों के लिए चयनित महानिभूतियों के नामों की आज घोषणा हुई।
संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव तथा अधिवेशन आयोजिका श्रीमती शशि दीप मुंबई के अनुसार  संगठन की स्थापना के सातवें वर्ष में इस वर्ष तीसरा राष्ट्रीय अधिवेशन 23अगस्त 2025को मेयर्स ऑडिटोरियम हाल जुहू लेन अंधेरी वेस्ट मुंबई में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा।
संगठन का शीर्षस्थ सम्मान "इंदिरा प्रियदर्शिनी अवॉर्ड "इस वर्ष कैंसर पीड़ितों की माता,मानवता की प्रवर्तक , ईश्वरा लाईफ साइंसेज मुम्बई की निदेशक श्रीमती डॉक्टर सुवि मनीष स्वामी मुंबई को नवाजा जाएगा।
इस वर्ष के विशिष्ट सम्मानों के लिए चयनित महानिभूतियों के नामों की घोषणा अनुसार इस वर्ष का राष्ट्र माणिक सम्मान शांति दूत महान समाज सेवी श्री सुधीर तारे को दिया जाना है। संगठन द्वारा दिया जाने वाला मणिकर्णिका सम्मान श्रीमती ए डी मानेक मुंबई को दिया जायेगा। संगठन द्वारा दिया जाने वाले स्त्री शक्ति सम्मान के इस वर्ष श्रीमती रवीना घोष कोलकाता श्रीमती पुष्पा चन्देरिया मध्य प्रदेश का चयन किया गया है। इस वर्ष का भारत गौरव सम्मान श्री शाकिर मलिक गुजरात ,श्री हकीम इलियास भाई शाह गुजरात सहित पिंकी खनूजा @गजेन्द्र खनूजा मध्य प्रदेश को दिया जायेगा। इस वर्ष के प्राइड ऑफ नेशन अवॉर्ड के लिए रियाज़ खान राजस्थान का चयन किया गया है।
संगठन द्वारा दिया जाने वाला भागवत प्रसाद स्मृति सम्मान इस वर्ष कवि राकेश गुप्त "निर्मल " मुंगेली छग को दिया जायेगा।
मानवता के प्रवर्तक निर्माता निर्देशक श्री रविन्द्र अरोरा की स्मृति में इस वर्ष से आरंभ किया जाने वाला रवींद्र अरोरा स्मृति सम्मान वरिष्ठ पत्रकार श्री आनंद शर्मा नागपुर को दिया जायेगा।

वीडियो गैलरी (Video Gallery)
Loading Videos...