Breaking News: यहाँ अपना समाचार लिखें...
... |
News Network
www.bhopalkesri.com
🔴 BREAKING NEWS
Loading...
📌 MP/CG
Loading...
ताज़ा खबरें (Trending News)

पी सी डब्ल्यू जे द्वारा सर्वश्रेष्ठ दुर्गा पंडालों को मिला शारद सम्मान 2025

🎙️
AUDIO NEWS
खबर सुनें


पी सी डब्ल्यू जे द्वारा सर्वश्रेष्ठ दुर्गा पंडालों को मिला शारद सम्मान 2025


प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स वेस्ट बंगाल इकाई की सराहनीय पहल

कोलकाता। दिनों दुर्गा पूजा 2025 के पावन अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स वेस्ट बंगाल इकाई ने एक सराहनीय पहल की जिसके तहत pcwj की वेस्ट बंगाल हेड डॉ शाश्वती दास तथा डिजिटल मीडिया विभाग हेड रवीना घोष के प्रतिनिधित्व में कोलकाता महानगर के तीन सर्वश्रेष्ठ दुर्गा पंडालों को सम्मानित किया गया। जिसमें द यूनाइटेड रीडिंग क्लब एंड पब्लिक लाइब्रेरी दुर्गा पूजा कमिटी बक्सारा, हावड़ा, टॉलीगंज रोड 27 पल्ली बिजोयी संघ  कोलकाता, त्रिधारा सम्मिलन दुर्गा पूजो कोलकाता को मोमेंटो और सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए डॉ शाश्वती ने बताया कि सम्मानित होने वाले पण्डालों की खास उनमें पुराने परंपरागत भावों तथा अनुष्ठानों, पुराने ज़माने की जीवन शैली, रीति-रिवाज, तकनीक, और सामाजिक संरचना का चित्रण देखा गया जो आज के समय से बहुत अलग हुआ करती थी, जिससे दर्शकों को/भक्तों में उन दुर्गा पंडालों ने एक अद्वितीय आकर्षण पैदा किया इसीलिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ मूर्ति सम्मान के लिए चुना गया। 

        बंगाल का सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार दुर्गा पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं हैं, यह हमारी संस्कृति, विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस साल पुरानी परंपराओं को जीवंतता प्रदान करने वाले पण्डालों को सर्वश्रेष्ठ मूर्ति सम्मान मिलना साबित करता है कि परंपरा को धारण करना ही आज सबसे बड़ी रचनात्मकता है। इस दिव्य पहल में शाश्वती दास के साथ प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के अन्य साथियों पुलक दास, रवीना घोष, एस के मोइनुद्दीन अहमद, दिलबर जान तथा सुबल साहा का भी विशेष योगदान रहा। प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के संस्थापक अध्यक्ष डॉ सैयद खालिद कैस भोपाल तथा संगठन के  महासचिव रियाज़ खान राजस्थान तथा संगठन महासचिव शशि दीप मुंबई ने शाश्वती दास और पूरी वेस्ट बंगाल टीम को हार्दिक बधाई प्रेषित की तथा ऐसे पहल को संगठन के प्रचार प्रसार के लिए सकारात्मक बताया।



वीडियो गैलरी (Video Gallery)
Loading Videos...