Breaking News: यहाँ अपना समाचार लिखें...
... |
News Network
www.bhopalkesri.com
🔴 BREAKING NEWS
Loading...
📌 MP/CG
Loading...
ताज़ा खबरें (Trending News)

भगवान भरोसे: अदालत से लेकर ईडी तक, सबका अपना-अपना ड्रामा!

🎙️
AUDIO NEWS
खबर सुनें

  



भगवान भरोसे: अदालत से लेकर ईडी तक
सबका अपना-अपना ड्रामा!

 रवीन्द्र व्यास 

अरे भाईदेश की अदालतें और जांच एजेंसियां भगवान भरोसे चल रही हैंया यूं कहें कि भगवान भी इनके फैसलों से थक चुके होंगे! सबसे बड़ा तमाशा तो नेशनल हेराल्ड केस का है। 2013 में कोर्ट के आदेश पर ईडी ने जांच शुरू की, 12 साल बाद चार्जशीट दाखिल की और कोर्ट नेनहीं लेते संज्ञान! क्योंक्योंकि शिकायत किसी निजी व्यक्ति की थीजबकि ईडी को तो पुलिस या दूसरी एजेंसी से केस मिलना चाहिए था। वाह अदालत का ये तकनीकी ज्ञान तो ऐसा है जैसे क्रिकेट में एल बी डब्लू  न देने के लिए कहें बॉल पिच पर नहीं पड़ी | 

 

सोनिया-राहुल जैसे बड़े आरोपी हैंनिचली अदालत ने मेरिट पर कुछ नहीं कहाबस तकनीकी आधार पर रिहा, लेकिन रुकिएजांच कोर्ट के ही आदेश से शुरू हुई थी। आरोपी हाईकोर्ट सुप्रीम कोर्ट गएलेकिन जांच रुकी क्यों नहींसभी को जमानत मिलीमतलब तब तो सभी अदालतें बोलीं ईडी जाओ , पूछताछ हुईकांग्रेस ने धरने दिएलेकिन अब अचानक गलत प्रक्रिया  कांग्रेस के वकीलों को ये राज़ 12 साल बाद कैसे पता चलाया फिर राजनीति में तो सब जानते हैंबस मौका देखते हैं।

बीजेपी जब भी सोनिया-राहुल को भ्रष्टसाबित करना चाहतीनेशनल हेराल्ड का जाप शुरू हो जाता था , जमानत को भी गुनाह का सबूत बता दिया। विपक्ष चिल्लाता रहा ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग  सुप्रीम कोर्ट ने याचिका ठुकराई। अब ईडी अपील करेगी। लगता हैकांग्रेस-बीजेपी का ये अदावत विचारधारा का नहींबल्कि कौन किसे फंसाएगा का खेल है। यूपीए पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर बीजेपी सत्ता में आईलेकिन कोर्ट में ज्यादातर  साबित नहीं हो पाए |  अब नेशनल हेराल्ड का मामला  2000 करोड़ की संपत्ति यंग इण्डिया लिमिटेड  को मिटटी  के भाव पर ट्रांसफरईडी ने जब पकड़ातो खुद ही दिल्ली पुलिस को केस सौंप दिया। क्योंक्योंकि चार्जशीट दाखिल करने से पहले ही आभास हो गया  हमारा आधार ही लंगड़ा है | 

 

देश का ये क्लासिक केस हैजहां सर्वोच्च नेता फंसे हैंलेकिन जांच का आधार ही फर्जी है |  कांग्रेस चिल्लाती है  फंसाने की साजिश  लेकिन अब लगता हैईडी इन दोनों को बचाने की कोशिश कर रही। सही प्रक्रिया से जांच होती तो राहुल-सोनिया जेल के हवाले हो जातेउनकी इमेज धूल चाटतीकांग्रेस जमीन पर और पटकनी खाती। वैसे भीराहुल के रहते कांग्रेस तीन बार केंद्र में हारी  बीजेपी को तो राहुल का धन्यवाद करना चाहिए |  जहां मुकाबला सीधा  वहां कांग्रेस को  मुंह की खानी पड़ी हद तो तब जब   जीतती दिखेतो बयानों से हार का स्वाद चखा | 

 

नेशनल हेराल्ड पर कोर्ट का संज्ञान न लेना न्याय का ऐसा मजाक है कि लगता हैसुप्रीम कोर्ट में भी तकनीकी ग्राउंड पर ही सब चलता है। कांग्रेस इसे जीत बता रही राहत मिले तो सत्य की जयउल्टा फैसला आए तो 'कोर्ट खरीदा हुआ  भगवान ही रक्षा करे  इन सबसे | 

वीडियो गैलरी (Video Gallery)
Loading Videos...