Breaking News: यहाँ अपना समाचार लिखें...
... |
News Network
www.bhopalkesri.com
🔴 BREAKING NEWS
Loading...
📌 MP/CG
Loading...
ताज़ा खबरें (Trending News)

फिल्म फोटोग्राफर राजू असरानी द्वारा डॉक्टर सैयद खालिद कैस का स्वागत

🎙️
AUDIO NEWS
खबर सुनें

 फिल्म फोटोग्राफर राजू असरानी द्वारा डॉक्टर सैयद खालिद कैस का स्वागत



राजू असरानी को मिला विशेष सेवा सम्मान


मुंबई में हुआ वार्षिक कैलेंडर का प्रदर्शन 


मुंबई। पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट की एक दिवसीय मुंबई यात्रा के दौरान मशहूर फिल्म फोटोग्राफर राजू असरानी द्वारा अंधेरी वेस्ट लोखंडवाला स्थित जूम फिल्म स्टूडियो में भव्य स्वागत कार्यक्रम रखा।

इस अवसर पर संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमती शशि दीप मुंबई, फिल्म निर्माता निर्देशक एवं प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स संगठन के राष्ट्रीय सचिव श्री रामानुज भट्टड़, फिल्म फोटोग्राफर विजय तस्वीर, मशहूर इंफ्लूएंसर पढल परवेज़, सिने स्टिल टीवी एंड मोशन फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रमाकांत बी मुंडे, महासचिव अतुल एल राजकुले सहित समाजसेवी अशफाक अली भी मौजूद थे।

प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स संगठन द्वारा भी फिल्म फोटोग्राफर राजू असरानी को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर 2026का भी प्रदर्शन विमोचन किया गया।

वीडियो गैलरी (Video Gallery)
Loading Videos...