Breaking News: यहाँ अपना समाचार लिखें...
... |
www.bhopalkesri.com
🔴 BREAKING NEWS
Loading...
📌 MP/CG
Loading...
ताज़ा खबरें (Trending News)

खजुराहो में स्काई-डाइविंग फेस्टिवल का आयोजन 20 से 26 फरवरी 2026 तक

🎙️
AUDIO NEWS
खबर सुनें

खजुराहो में स्काई-डाइविंग फेस्टिवल का आयोजन 20 से 26 फरवरी 2026 तक

कलेक्टर के निर्देश पर लैंडिंग (ड्रॉप जोन) में समतलीकरण कराया गया

52वें खजुराहो डांस फेस्टिवल के दौरान मिलेगा रोमांचकारी अनुभव

प्रदेश को एडवेंचर हब बनाने की मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की पहल

 छतरपुर//प्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने एवं पर्यटन गतिविधियों में विविधता लाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा 52वें खजुराहो डांस फेस्टिवल के दौरान 20 से 26 फरवरी 2026 तक खजुराहो एयरपोर्ट से स्काई-डाइविंग फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। स्काई-डाइविंग की लैंडिंग (ड्रॉप ज़ोन) दतला हिल, खजुराहो में निर्धारित की गई है, जहाँ पर्यटक 10,000 फीट की ऊँचाई से छलांग लगाकर खजुराहो के ऐतिहासिक और प्राकृतिक सौंदर्य को एक नए रोमांचकारी दृष्टिकोण से देख सकेंगे। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर लैंडिंग (ड्रॉप जोन) में नगर परिषद द्वारा समतलीकरण कराया गया। साथ ही आवश्यक सुरक्षात्मक निर्देश दिए भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश को प्रमुख पर्यटन गंतव्य बनाने हेतु विभिन्न आयोजन एवं गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में मध्यप्रदेश को एडवेंचर टूरिज्म हब बनाने के उद्देश्य से खजुराहो में इस विशेष स्काई-डाइविंग फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है, जिससे देश-विदेश के पर्यटकों को अनूठा अनुभव प्राप्त होगा।

आधुनिक और सुरक्षित होगी राइड

स्काई-डाइविंग गतिविधि का संचालन M/s Goforth Adventure Pvt. Ltd. (Sky-High India) द्वारा किया जाएगा, जो Directorate General of Civil Aviation (DGCA) एवं United States Parachute Association (USPA) के मानकों के अनुरूप प्रमाणित संस्था है। स्काई-डाइविंग के लिए विशेष रूप से मॉडिफाइड CESSNA 182P एयरक्राफ्ट का उपयोग किया जाएगा, जिसकी कुल क्षमता 6 सदस्यों की है। एक समय में 2 प्रतिभागी प्रशिक्षित इंस्ट्रक्टर के साथ स्काई-डाइविंग कर सकेंगे। सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किए जाएंगे।

प्रतिभागियों के लिए जानकारी

स्काई-डाइविंग का शुल्क लगभग 30,000 रूपए (प्लस जीएसटी) निर्धारित है। गतिविधि प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगी। इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन बुकिंग www.skyhighindia.com पर कर सकते हैं। फेस्टिवल अवधि में बड़ी संख्या में देश-विदेश के एडवेंचर प्रेमियों के शामिल होने की संभावना है।

एडवेंचर टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड डॉ. इलैयाराजा टी के अनुसार मध्यप्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म की असीम संभावनाएं है, पर्यटक एवं खजुराहो डांस फेस्टिवल देखने आ रहे दर्शकों के लिए उज्जैन के बाद खजुराहो में भी स्काई डाइविंग का अनुभव कर सकेंगे, इन आयोजनों का उद्देश्य प्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म की संभावनाओं का विस्तार करना तथा युवा पर्यटकों को नए और विविध अनुभव प्रदान करना है।

वीडियो गैलरी (Video Gallery)
Loading Videos...
ग्रुप ज्वाइन करें
×
📢

Bhopal Kesri से जुड़ें

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाने के लिए अभी फॉलो करें:

WhatsApp YouTube Facebook Instagram
Google News पर पढ़ें