Breaking News: यहाँ अपना समाचार लिखें...
... |
www.bhopalkesri.com
🔴 BREAKING NEWS
Loading...
📌 MP/CG
Loading...
ताज़ा खबरें (Trending News)

पत्रकारों और समाजसेवियों का स्वागत

🎙️
AUDIO NEWS
खबर सुनें

@महेंद्र शर्मा द्वारा

इंदौर।शालिनी ताई मोघे बाल निकेतन स्कूल पागनीस पागा इंदौर पर पत्रकारों एवं समाजसेवियों का स्वागत किया गया यहां पर एक भव्य पत्रकार महासम्मेलन संपन्न हुआ जिसमें पत्रकारों को और समाज सेवकों को उनके कार्यों में प्रोत्साहन उत्साहवर्धन के उद्देश्य से यह सम्मेलन संपन्न हुआ। 


कार्यक्रम के आयोजक समाचार पत्र तिमिर किरण के प्रधान संपादक श्री लोकेंद्र सिंह राठौर समाचार पत्र क्राइम दर्पण के महाप्रबंधक श्री संजय महेश्वरी जी एवं उपमहा प्रबंधक श्री नौशाद खान, श्री संदीप जैन एवं उमर खान है यहां पर पत्रकारों समाजसेवियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठन से जुड़े प्रतिनिधियों को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित  किया गया ट्रॉफी दी गई और उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया गया 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री नाहर सिंह बाबा सामाजिक संस्था के अध्यक्ष श्री कैलाश राठौर जी,  पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी एवं पत्रकार श्री महेंद्र शर्मा , इंदौर शहर काजी डॉक्टर इशरत अली जी , सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष श्री मंजूर बैग , उपाध्यक्ष डॉ शकील एवं करीम खान पठान मंचासिन थे अतिथियों द्वारा माता सरस्वती का पूजन दीप प्रज्वलित करके किया गया पत्रकार समाज का आईना होता है यह प्रजातंत्र का चतुर्थ स्तंभ है वर्तमान समय में पत्रकारिता का कार्य बहुत कठिन है पत्रकारों को रिस्क लेकर काम करना पड़ता है कइयों की नाराजगी भी झेलनी पड़ती है ऐसी परिस्थितियों में भी पत्रकार निष्पक्ष एवं निर्भीक होते हुए अपने जिम्मेदारियां का निर्वहन करते हैं वास्तव में पत्रकार लोकतंत्र की रीड़ है अतः पत्रकारों ,समाजसेवियों को उनके उत्कृष्ट कार्य करने हेतु उनका मनोबल बढ़ाने हेतु यह पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया गया है इस सम्मेलन में  अधिक संख्या में पत्रकार और समाजसेवी उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से श्री अखिलेश त्रिवेदी, श्रीमती योग्यता सोनी, श्री संदीप राठौर ,श्री राहुल राठौर ,अजय सिंह सोलंकी, शिवनारायण चौहान, गणेश सोनी ,अनुराग सैनी ,कुमारी नेहा बामनिया, श्री दुर्गेश, श्री रोशन, श्री मानसिंह बाटुकुल ,श्री किशोर नागर, पूनम खंडेलवाल, भाविका गुरु, शाहिद आफरीन खान उर्फ अलीशा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

कार्यक्रम को श्री संजय महेश्वरी जी  महा प्रबंधक क्राइम दर्पण , श्री संदीप जैन , सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष श्री मंजूर बैग साहब ,श्री कैलाश राठौर साहब , श्री शकील राज,श्री महेंद्र शर्मा पूर्व जिला शिक्षाधिकारी द्वारा संबोधित किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन श्री लोकेंद्र सिंह राठौर प्रधान संपादक तिमिर किरण समाचार पत्र द्वारा किया गया कार्यक्रम में अन्य जिलों से भी के पत्रकार और समाज सेवी उपस्थित हुए थे उन्हें भी शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित पत्रकार, समाजसेवी को आयोजकों द्वारा शानदार स्वल्पाहार की व्यवस्था रखी गई  इस प्रकार पत्रकार सम्मेलन संपन्न हुआ।


वीडियो गैलरी (Video Gallery)
Loading Videos...
ग्रुप ज्वाइन करें
×
📢

Bhopal Kesri से जुड़ें

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाने के लिए अभी फॉलो करें:

WhatsApp YouTube Facebook Instagram
Google News पर पढ़ें