Breaking News: यहाँ अपना समाचार लिखें...
... |
www.bhopalkesri.com
🔴 BREAKING NEWS
Loading...
📌 MP/CG
Loading...
ताज़ा खबरें (Trending News)

देश भर की महिला विभूतियों को मिलेगा वूमेन ऑफ इंफ्लूएंस अवार्ड 2026

🎙️
AUDIO NEWS
खबर सुनें

 देश भर की महिला विभूतियों को मिलेगा वूमेन ऑफ इंफ्लूएंस अवार्ड 2026

प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स ने घोषित किए नाम

मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी "प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत" की ओर से देश भर की महिला विभूतियों का सम्मान किया जाएगा। 


संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमती शशि दीप मुंबई द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सैयद खालिद कैस एडवोकेट की सहमति से शिक्षा, पत्रकारिता, समाज सेवा तथा साहित्य लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला विभूतियों को उनकी भूमिका के फलस्वरूप सम्मानित किया जाएगा।

 संगठन द्वारा "वूमेन ऑफ इंफ्लूएंस अवार्ड 2026 "से इस वर्ष मुंबई महाराष्ट्र से प्रसिद्ध मॉडल, एक्ट्रेस तथा इंफ्लूएंसर पढ़ल परवेज़ तथा डाइटीशियन गुरप्रीत कौर सहित भोपाल मध्य प्रदेश से महिला अधिवक्ता श्रीमती दीपिका वैष्णव, शासकीय अधिवक्ता मीरा चरार, इंदौर मध्य प्रदेश से युवा कवयित्री, सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री नेहा लिंबोदिया, ब्यावरा राजगढ़ मध्य प्रदेश से वरिष्ठ समाज सेविका श्रीमती कंचन किशोर सोनी, रायपुर छत्तीसगढ़ की महिला पत्रकार श्रीमती नाहिद कुरैशी, बैंगलोर कर्नाटक से समाजसेवी व योग गुरु शशिकला आचार्य, कोलकाता से युवा महिला पत्रकार एवं जानी-मानी उद्घोषका सुश्री एलिना भट्टाचार्य, सुप्रसिद्ध कवयित्री सम्पादक सोमप्रभा तिवारी नूर कोटा बिलासपुर को नवाजा जायेगा।

वीडियो गैलरी (Video Gallery)
Loading Videos...
ग्रुप ज्वाइन करें
×
📢

Bhopal Kesri से जुड़ें

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाने के लिए अभी फॉलो करें:

WhatsApp YouTube Facebook Instagram
Google News पर पढ़ें