Breaking News: यहाँ अपना समाचार लिखें...
... |
News Network
www.bhopalkesri.com
🔴 BREAKING NEWS
Loading...
📌 MP/CG
Loading...
ताज़ा खबरें (Trending News)

मीडिया कौंसिल ऑफ इंडिया जोन प्रभारियों के नामों की घोषणा हुई।

🎙️
AUDIO NEWS
खबर सुनें


मुंबई। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, पोर्टल और सोशल मीडिया के गैर अधिमान्य पत्रकारों / मीडिया कर्मियों / श्रमजीवी पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण और उनको मुख्य धारा से जोड़ने (विशेषकर ग्रामीण एवं दुराचंल के पत्रकारों को) के उद्देश्य से राष्ट्रीय आंदोलन चलाने के लिए स्थापित मीडिया कौंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट (भोपाल) की सहमति से संगठन की कार्यवाहक अध्यक्ष देश की प्रख्यात साहित्यकार, लेखिका, न्यूज हंट मीडिया एंड पब्लिकेशंस की निदेशक श्रीमति शशि दीप मुंबई ने संगठन के उद्देश्य के अनुपालन तथा प्रचार-प्रसार के लिए संगठन की चारों जोनों के प्रभारियों के नामों की घोषणा की। 

पूर्व जोन का उत्तरदायित्व श्रीमति रवीना घोष कोलकाता को सौंपा गया है। श्रीमति रवीना घोष पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड, बिहार की प्रभारी रहेंगी।


पश्चिम जोन का उत्तरदायित्व श्री शाकिर मलिक गुजरात को सौंपा गया है। श्री मलिक गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, गोवा के प्रभारी रहेंगे।


उत्तर जोन का दायित्व बिल्लू राम यादव हरियाणा को सौंपा गया है।श्री बिल्लू राम यादव हरियाणा दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर के प्रभारी रहेंगे ।


दक्षिण जोन का उत्तरदायित्व डॉक्टर प्रीति प्रसाद बिलासपुर को सौंपा गया है। डॉक्टर प्रसाद केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाड़ू, कर्नाटक की प्रभारी रहेंगी।उक्त नियुक्तियां आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी।


गौरतलब हो कि संगठन संपूर्ण देश के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, पोर्टल और सोशल मीडिया के गैर अधिमान्य पत्रकारों / मीडिया कर्मियों /श्रमजीवी पत्रकारों एकजुट करने का प्रयास करेगा। इस संगठन के माध्यम से पत्रकारों की बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने हेतु पत्रकारिता से सम्बंधित प्रतियोगिताओ/पाठ्यक्रमों का आयोजन देशव्यापी स्तर पर किया जाएगा।

वीडियो गैलरी (Video Gallery)
Loading Videos...