Breaking News: यहाँ अपना समाचार लिखें...
... |
News Network
www.bhopalkesri.com
🔴 BREAKING NEWS
Loading...
📌 MP/CG
Loading...
ताज़ा खबरें (Trending News)

बागेश्वर महाराज की नौ दिवसीय शक्ति साधना शुरू, चैत्र नवरात्रि में भक्तों को दर्शन का लाभ

🎙️
AUDIO NEWS
खबर सुनें

बागेश्वर महाराज की नौ दिवसीय शक्ति साधना शुरू*, चैत्र नवरात्रि में भक्तों को दर्शन का लाभ


छतरपुर। बागेश्वर धाम पीठाधीश पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर महाराज) ने चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन से नौ दिवसीय विशेष शक्ति साधना प्रारंभ कर दी है। इस तप और साधना के बल पर ही बागेश्वर धाम विश्वविख्यात जनकल्याण कार्यों के लिए जाना जाता है, जो सनातनियों के दैहिक, दैविक एवं भौतिक कष्टों का निवारण करती है।

इन नौ दिनों में मंगलवार और शनिवार को ही नियमित दरबार लगेगा, जहां श्रद्धालु अपनी समस्याओं का समाधान और आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे। शेष दिनों में दुनिया भर से पहुंचे भक्तों को महाराज श्री के दर्शन का लाभ मिलेगा। रोजाना शाम 6 बजे वे साधना से बाहर आकर बालाजी के दर्शन करेंगे, सन्यासी बाबा का आशीर्वाद लेंगे तथा भक्तों को दर्शन देंगे। इस दौरान मंदिर परिसर में भगवान भजन-कीर्तन का आयोजन होगा।

देशभर से बड़ी संख्या में भक्त बागेश्वर धाम पहुंच रहे हैं। पूरे परिसर में भक्ति, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का अद्भुत संगम हो रहा है। भजन-कीर्तन एवं पूजा-अर्चना से वातावरण भक्तिमय हो उठा है, जिससे हर श्रद्धालु आध्यात्मिक शांति का अनुभव कर रहा है। भक्तों का दृढ़ विश्वास है कि इस साधना से उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी तथा जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा।

वीडियो गैलरी (Video Gallery)
Loading Videos...