प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स ने यूएनआई कार्यालय की जबरिया सीलबंदी की निंदा की
मुंबई। विगत 20 मार्च को दिल्ली पुलिस और भूमि एवं विकास कार्यालय द्वारा उच्च न्यायालय के आदेश की आड़ में यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (यूएनआई) कार्यालय पर बलपूर्वक तालाबंदी, कार्यालय पर सशस्त्र पुलिस की ताकत से पत्रकारों को हटाना निंदनीय बताया।
प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सैयद खालिद कैस एडवोकेट, उपाध्यक्ष शाकिर मलिक, राष्ट्रीय महासचिव रियाज खान, राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमती शशि दीप मुंबई, राष्ट्रीय संगठन सचिव एडवोकेट नीना गोयल दिल्ली और कोलकाता से संगठन सचिव शाश्वती, इंदौर से रेखा गोयल तथा अन्य पदाधिकारियों ने इस घटना को प्रेस की स्वतंत्रता और भारत में पत्रकारिता की संस्थागत अखंडता पर गंभीर हमला बताया।










