मुंबई।महिला दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत की ओर से देश भर की महिला विभूतियों का सम्मान किया गया तथा ऑनलाइन परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के सूत्रधार संगठन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ सैयद खालिद कैस एडवोकेट भोपाल तथा संयोजन संचालन गूगल मीट पटल के माध्यम से संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमती शशि दीप मुंबई द्वारा किया गया।ऑनलाइन परिचर्चा एवं सम्मान कार्यक्रम में देश भर की बुद्धिजीवी महिला विभूतियों ने हिस्सा लिया और परिचर्चा का विषय "समानता और सशक्तिकरण: महिलाओं की भूमिका एवं चुनौतियां" विषय पर प्रतिभागियों ने अपने विचार रखे। देश भर से आयी महिलाओं में दिल्ली से नीना गोयल, मुंबई से वूमेन ऑफ इंफ्लूएंस अवार्ड से सम्मानित डाइटीशियन गुरप्रीत छाबड़ा तथा शिक्षिका एवं समाजसेवी दिशा व्यास,
भोपाल से एडवोकेट दीपिका वैष्णव, एडवोकेट पुष्पा चंदेरिया, बोकारो स्टील सिटी झारखण्ड से कवयित्री लेखिका कनक लता राय, बलिया उत्तर प्रदेश से लेखिका रेखा शाह आरबी, बेंगलुरु से वरिष्ठ योग गुरु शशि कला आचार्य, रायपुर से प्रखर पत्रकार नाहिद क़ुरैशी, बिलासपुर से लेखिका पत्रकार डॉ प्रीति प्रसाद, लेखिका डॉ संगीता सिंह बनाफर और जानी-मानी कवयित्री सोम प्रभा तिवारी "नूर", अकोला महाराष्ट्र से बैंकर ममता खण्डेलवाल, भिलाई से डॉ अर्चना पांडे, राजगढ़ मध्यप्रदेश से समाजसेवी कंचन किशोर सोनी, भोपाल से लायन तोशिबा खान, देवास मध्यप्रदेश से लघु उद्योग संचालिका रश्मि सुनील योगी, उज्जैन मध्यप्रदेश से शिक्षिका शाइस्ता परवीन, कच्छ से भारती माखीजानी व अनेक राज्यों से महिला विभूतियों ने शिरकत की। परिचर्या के प्रतिभागियों को संगठन की ओर से सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस बीच देश भर से शिक्षा, पत्रकारिता, समाज सेवा तथा साहित्य लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली दस महिला विभूतियों को उनकी भूमिका के फलस्वरूप वूमेन ऑफ इंफ्लूएंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। संगठन के फाउंडर डॉ सैयद खालिद कैस एडवोकेट व जूरी टीम द्वारा द्वारा चयनित वूमेन ऑफ इंफ्लूएंस अवार्ड 2026 से सम्मानित महिलाएँ मुंबई महाराष्ट्र से प्रसिद्ध मॉडल, एक्ट्रेस तथा इंफ्लूएंसर पढ़ल परवेज़ तथा डाइटीशियन गुरप्रीत कौर सहित भोपाल मध्य प्रदेश से महिला अधिवक्ता श्रीमती दीपिका वैष्णव, शासकीय अधिवक्ता मीरा चरार, इंदौर मध्य प्रदेश से युवा कवयित्री, सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री नेहा लिंबोदिया, ब्यावरा राजगढ़ मध्य प्रदेश से वरिष्ठ समाज सेविका श्रीमती कंचन किशोर सोनी, रायपुर छत्तीसगढ़ की महिला पत्रकार श्रीमती नाहिद कुरैशी, समाजसेवी श्रीमती सोमप्रभा तिवारी "नूर" बिलासपुर कोटा छग, महिला पत्रकार सुश्री एलिना भट्टाचार्य कोलकाता एवं श्रीमती शशिकला आचार्य बेंगलुरु कर्नाटक को नवाजा गया। सभी उपस्थित महिलाओं ने इस सफल आयोजन के लिए डॉ सैयद खालिद कैस व शशि दीप की भूरि-भूरि प्रशंसा की।










