मुंबई।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय सिनेमा के पितामह दादा साहब फाल्के की जयंती के अवसर पर फिल्म सिटी दादा साहब फाल्के चित्रनगरी गौरेगांव ईस्ट मुंबई में (कृष्णा आर्ट फिल्म ) परिवार KAF अवॉर्ड आयोजन समिति के तत्वाधान में सम्मान समारोह का आयोजन होगा।जिसमें देश भर की 02दर्जन से अधिक महान विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा
कृष्णा आर्ट फिल्म,परिवार KAF अवॉर्ड आयोजन समिति के अध्यक्ष (
फिल्म समीक्षक) डॉक्टर सैयद खालिद कैस ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि परिवार KAF अवॉर्ड चयन समिति के अध्यक्ष डॉक्टर सुधीर तारे,महासचिव डॉक्टर शशि दीप मुंबई ओर ज्यूरी समिति द्वारा चयनित विभूतियों को इस वर्ष का परिवार KAF अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा।
गौर तलब हो कि परिवार KAF अवॉर्ड आयोजन समिति की स्थापना प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक स्वर्गीय रवीन्द्र अरोरा द्वारा किया गया था ,तथा 2024तक उनके द्वारा ही यह सम्मान समारोह आयोजित किया जाता था लेकिन पिछले साल उनके आकस्मिक निधन के बाद यह जिम्मा परिवार KAF अवॉर्ड आयोजन समिति द्वारा लिया गया हैं।
दादा साहब फाल्के का जन्म 30 अप्रैल 1870 को महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर में हुआ था। दादा साहब फाल्के को भारतीय सिनेमा के पितामह के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने 1913 में भारत की पहली पूर्ण लंबाई की फीचर फिल्म "राजा हरिश्चंद्र" बनाई थी ।
उन्होंने अपने करियर में 95 फीचर फिल्में और 26 शॉर्ट फिल्में बनाईं, जिनमें "मोहिनी भस्मासुर", "सत्यवान सावित्री", "लंका दहन", और "श्री कृष्ण जन्म" जैसी प्रसिद्ध फिल्में शामिल हैं ।
दादा साहब फाल्के के योगदान को सम्मानित करने के लिए, भारत सरकार ने 1969 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार की स्थापना की, जो भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान है ।










