देश भर की विभूतियों का हुआ सम्मान
मुंबई। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय सिनेमा के पितामाह दादा साहब फाल्के की जयंती के अवसर पर फिल्म सिटी चित्रनगरी गौरेगांव ईस्ट मुंबई में (कृष्णा आर्ट फिल्म ) परिवार KAF अवॉर्ड आयोजन समिति के तत्वाधान में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।
परिवार KAF अवॉर्ड आयोजन समिति के चेयरमैन डॉक्टर सुधीर तारे, अध्यक्ष डॉ सैयद खालिद कैस और महासचिव शशि दीप मुंबई और ज्यूरी समिति द्वारा चयनित देश भर की विभूतियों को इस वर्ष का परिवार KAF अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
गौर तलब हो कि परिवार KAF अवॉर्ड आयोजन समिति की स्थापना प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक स्वर्गीय रवीन्द्र अरोरा द्वारा किया गया था, तथा 2024तक उनके द्वारा ही यह सम्मान समारोह आयोजित किया जाता था लेकिन पिछले साल उनके आकस्मिक निधन के बाद यह जिम्मा परिवार KAF अवॉर्ड आयोजन समिति द्वारा लिया गया हैं।
गौरतलब हो कि दादासाहेब फाल्के के योगदान को सम्मान देने के लिए परिवार कैफ अवार्ड उनकी प्रतिमा के सामने उनके जन्मदिन 30 अप्रैल को दिया जाता है। आज इस अवसर पर देश भर की 26 विभूतियों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित विभूतियों में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, बिहार, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली राज्यों से पधारे। पुणे महाराष्ट्र से डॉ. अमित देवकुले, .श्री ईश्वर किशनलाल अग्रवाल, श्रीमती स्वाति धुमले, डॉ वेंकटसाई चलसानी, श्री गणेश कैलाश शर्मा, .डॉ. गौरव पोपट घोडे, .श्री संदीप बोयत, श्री माधव कांबले, एडवोकेट गणेश चव्हाण, श्री नारायण ढेबे, उत्तरप्रदेश मेरठ से कैप्टन नरेंद्र कुमार सिद्धु, .डॉ सूर्य प्रकाश पांडे सिल्वासा, डॉ.प्रतिष्ठा ठाकुर भीलवाड़ा, राजस्थान, डॉ श्रीमती. मंजू लंगोटे बैतूल मध्यप्रदेश, श्री आसिफ जफर सिद्दीकी बड़हरिया, सीवान, बिहार,श्री बाबूराव केंद्रे नांदेड़ महाराष्ट्र, राम सहाय बरैया ग्वालियर म.प्र., श्री रमेश चव्हाण परभणी (महाराष्ट्र), मुंबई से श्रीमती सबा जावेद अंसारी, मास्टर शेफ जमुना सोमानी, माइकल टिसवार्ड,मेरठ और मुंबई, डाॅ. एड. योगिता दशरथ सावंत, श्रीमती रोज़िना शेख, श्रीमती अपूर्वा रोहित आंबेकर, श्री दलेर सिंह पठानिया चंडीगढ़ (पंजाब) डॉ दत्ता बाबूलाल विघावे अहिल्यानगर से सम्मानित हुए।
युक्ति फिल्म प्रोडक्शन मुम्बई के संचालक श्री रामानुज भट्टर द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम में उनके द्वारा स्मृति चिन्ह स्पॉन्सर किया गया।
दादा साहब फाल्के जी के नाती दामाद चन्द्र शेखर पुसालकर जी के हाथों विभूतियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन, संचालन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की राष्ट्रीय संगठन महासचिव,लेखिका पत्रकार शशि दीप द्वारा किया गया। मुंबई पी सी डब्ल्यू जे टीम के राजू असरानी, रजिया मरक्कर, तुलसी मिश्रा आदि ने कार्यक्रम की अगुवाई की।
कार्यक्रम में समाजसेवी स्वप्निल रानी नन्दकुमार, फिल्म अभिनेत्री पढाल परवेज, जयेश खाड़े, माया गुप्ता, राजू टैंक, मंगेश जी और फिल्मी दुनिया के जाने-माने व्यक्तियों का जमावड़ा रहा। सभी आगंतुकों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शशि दीप की भूरि-भूरि प्रशंसा की।










