Breaking News: यहाँ अपना समाचार लिखें...
... |
News Network
www.bhopalkesri.com
🔴 BREAKING NEWS
Loading...
📌 MP/CG
Loading...
ताज़ा खबरें (Trending News)

डॉ. सैयद खालिद कैस का सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गया जन्मदिन

🎙️
AUDIO NEWS
खबर सुनें


गूगल मीट के माध्यम से देश भर के मीडिया जगत के प्रतिनिधियों ने दी बधाई


मुंबई। पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संगठन प्रेस क्लबऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (PCWJ) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सैयद खालिद कैस का जन्मदिन भोपाल में सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर शाम 6 बजे इंडियन कॉफी हाउस में केक कटिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें PCWJ के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान डॉ. कैस का फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजस्थान से पधारे राष्ट्रीय महासचिव श्री रियाज़ खान सहित मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने भी डॉ.कैस को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।पूरे आयोजन में सादगी के साथ-साथ आत्मीयता का माहौल देखने को मिला, जहां सभी ने डॉ. कैस के स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव श्री रियाज़ खान सहित डिजिटल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय सचिव शाहब मालिक,डिजिटल मीडिया विभाग की राष्ट्रीय सचिव तोशीबा खान, पर्यावरण विभाग के प्रदेश संयोजक सुयश कुलश्रेष्ठ,मैडम कुलश्रेष्ठ,संगठन की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश महासचिव मोहम्मद अफसर,प्रदेश सचिव इरशाद खान, प्रदेश सचिव श्रीमती मीरा तिवारी,बैतूल आमला अध्यक्ष आसिफ लांघा, , काशीनाथ साहू, वाजिब खान सहित मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार तनवीर कुरैशी, शमा तनवीर कुरैशी,मोहम्मद रिज़वान शानू एवं अन्य लोगों नें डॉ सैय्यद खालिद कैस साहब के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी ।वही मुंबई से गूगल मीट के जरिए शशि दीप जी, आनंद गुजरात से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाकिर मलिक, कोलकाता से शाश्वती दास, पुलक दास, अर्पिता दास, बिलासपुर से डॉ प्रीति प्रसाद, डॉ संगीता बनाफ़र, सांगली महाराष्ट्र से सम्पत जाधव, छत्तीसगढ़ के फैज खान और कई पत्रकारों और मीडिया जगत के लोगों अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

वीडियो गैलरी (Video Gallery)
Loading Videos...