Breaking News: यहाँ अपना समाचार लिखें...
... |
News Network
www.bhopalkesri.com
🔴 BREAKING NEWS
Loading...
📌 MP/CG
Loading...
ताज़ा खबरें (Trending News)

दर्जन भर पुस्तकों के विमोचन के साथ ही परिचर्चा, काव्य पाठ, सम्मान समारोह होगा आयोजित

🎙️
AUDIO NEWS
खबर सुनें

     सृजनाभिनंदनम् के चतुर्थ संस्करण में देश भर से पधारेंगे साहित्य, कला, रंगमंच के दिग्गज

      


डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट के विशिष्ट आतिथ्य में होगा सम्पन्न 


नई दिल्ली।वाङ्मय कला संगम के तत्वाधान में आगामी 25 अप्रैल को नई दिल्ली स्थित हिंदी भवन में  सृजनाभिनंदनम् के चतुर्थ संस्करण में देश भर से साहित्य, कला, रंगमंच, पत्रकारिता, योग, आयुर्वेद के दिग्गज शामिल होंगे।

    भाषा, साहित्य, कला,संस्कृति के सृजनात्मक संवर्धन एवं सामाजिक क्षेत्र में में सतत् स्तुत्य  योगदान से  राष्ट्र, समाज को संवेदना, चेतना और मूल्यबोध से समृद्ध करने वाली विशिष्ट विभूतियों के सानिध्य में सृजनाभिनंदनम् अलंकरण उत्सव - ४  में साहित्य, सिनेमा, कला एवं रंगमंच पर परिचर्चा, पुस्तक विमोचन,काव्य गोष्ठी, सम्मान समारोह  आहूत होगा।

 विशिष्ट विभूतियों में उगता भारत के मुख्य संपादक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ राकेश कुमार आर्य, डॉ मीनू पांडेय 'नयन',निदेशक, बाल साहित्य शोध सृजन पीठ, मध्य प्रदेश शासन, साहित्य अकादमी, संस्कृति परिषद, भोपाल, वरिष्ठ गीतकार एवं कवि वीरेन्द्र कुमार मन्सोतरा, पत्रकारिता जगत के दिग्गज एवं कइयों राष्ट्रीय संस्थाओं के संस्थापक, वरिष्ठ अधिवक्ता,संपादक,साहित्यकार डॉ सैयद खालिद कैस एडवोकेट ,चौधरी चरण सिंह विश्विद्यालय की पूर्व व्याख्याता डॉ वीणा शंकर शर्मा, दिल्ली विश्वविद्यालय से डॉ चंद्रमणि ब्रह्मदत्त, डॉ रीता नामदेव, डॉ राजेश शर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ कीर्ति वर्धन, हिंदी साहित्य संस्थान ट्रस्ट की अध्यक्ष विभा राज वैभवी, डॉ पूजा भारद्वाज, झाबुआ से डॉ यशवंत भंडारी, अंजू कालरा दासन 'नलिनी', नमिता राकेश, नेशनल अवॉर्डी आर्टिस्ट हनुमान सैनी, उदित नारायण बैंसला, पृथ्वीराज कुमावत, जितेंद्र सिंह , महर्षि डॉ राजेश योगी सहित आदि शामिल हैं।

कार्यक्रम के आयोजन में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष एवं दिल्ली हाई कोर्ट के सीनियर एडवोकेट, बहुभाषी वरिष्ठ साहित्यकार डॉ विनय कुमार सिंघल, विश्व कीर्तिधारक साहित्यकार एवं पत्रकार डॉ राकेश छोकर की महती भूमिका रहेगी।

वीडियो गैलरी (Video Gallery)
Loading Videos...