Breaking News: यहाँ अपना समाचार लिखें...
... |
News Network
www.bhopalkesri.com
🔴 BREAKING NEWS
Loading...
📌 MP/CG
Loading...
ताज़ा खबरें (Trending News)

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकारों का होगा सम्मान

🎙️
AUDIO NEWS
खबर सुनें

 विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकारों का होगा सम्मान


प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स ने की नामों की हुई घोषणा

धार से सैयद रिज़वान अली को मिलेगा पत्रकार भूषण सम्मान


मुंबई। पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संगठन" प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स "द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 03 मई 2026के अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिभाशाली व कर्मठ पत्रकारों को सम्मानित किये जाने की घोषणा की।


संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमती शशि दीप (मुंबई महाराष्ट्र) ने संस्थापक अध्यक्ष डॉ सैयद खालिद कैस के अनुमोदन पश्चात विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 03 मई 2026 के अवसर पर सम्मानित होने वाले सम्मानित पत्रकारों के नामों की चयन उपरांत घोषणा की।


घोषणा अनुसार इस वर्ष पत्रकार भूषण सम्मान से मुईन अख्तर खान हरदा, डॉक्टर प्रीति प्रसाद बिलासपुर छग, खेमराज चौरसिया छतरपुर, शुभोधुति कुमार मंडल उत्तराखंड, बिल्लू राम यादव हरियाणा, डॉक्टर नेहा गुप्ता राजनांदगांव छत्तीसगढ़,सैयद रिज़वान अली धार का चयन किया गया है।


इस वर्ष पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले क्रांतिकारी पत्रकारों मोहम्मद आसिफ लंघा बैतूल, तनुज सरकार पखांजूर छग, तुलसी अनिल मिश्रा गुजरात, राजेंद्र देवड़ा धार, जुबेर निजामी आलीराजपुर, सम्पत आनंद राव जाधव सांगली महाराष्ट्र, जहीर उद्दीन शेख उज्जैन, दुष्यंत पंचोली राजगढ़ को सम्मानित किया जाएगा।

वीडियो गैलरी (Video Gallery)
Loading Videos...