Breaking News: यहाँ अपना समाचार लिखें...
... |
News Network
www.bhopalkesri.com
🔴 BREAKING NEWS
Loading...
📌 MP/CG
Loading...
ताज़ा खबरें (Trending News)

डिजिटल मीडिया विभाग की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सहित प्रदेश संयोजकों के नामों की हुई घोषणा

🎙️
AUDIO NEWS
खबर सुनें


मुंबई
। पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संगठन "प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत" के संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट(भोपाल) द्वारा डिजिटल मीडिया विभाग की राष्ट्रीय संयोजिका शशि दीप मुंबई की अनुशंसा पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। घोषणा अनुसार राष्ट्रीय महासचिव के पद पर सर्वश्री बाबूलाल नागा जयपुर राजस्थान, श्री सैयद रिज़वान अली धार मध्य प्रदेश, श्री संदीप प्रभुगांवकर गोवा तथा डॉक्टर कमलाकांत दास उड़ीसा को मनोनित किया गया है।


डिजिटल मीडिया विभाग की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव के पद पर सर्वश्री मोहम्मद शिराज करीम नगर तेलंगाना, श्रीमती भारती मखीजानी गुजरात,श्रीमती तोशिबा शब्बीर खान भोपाल, श्री जहीर उद्दीन शेख उज्जैन मध्य प्रदेश सहित श्री राजू असरानी मुंबई महाराष्ट्र को मनोनीत किया गया है।


प्रदेश संयोजकगणो के नामों की हुई घोषणा डिजिटल मीडिया विभाग की राष्ट्रीय संयोजिका शशि दीप मुंबई के अनुसार डिजिटल मीडिया विभाग मध्यप्रदेश के प्रदेश संयोजक के पद पर श्री ज़ाकिर शेख बैतूल, डिजिटल मीडिया विभाग असम के प्रदेश संयोजक के पद पर श्री अरनब शर्मा असम तथा श्री अब्राहम चाको को डिजिटल मीडिया विभाग केरल प्रदेश के प्रदेश संयोजक के पद पर मनोनीत किया गया है। डिजिटल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर पुनः सुनील योगी देवास को मनोनीत किया गया है। संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमती शशि दीप मुंबई के अनुसार नवीन कार्यकारिणी सम्पूर्ण देश में पत्रकारों, साहित्यकारों की सुरक्षा और कल्याण के लिए संघर्ष में संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।

वीडियो गैलरी (Video Gallery)
Loading Videos...