Breaking News: यहाँ अपना समाचार लिखें...
... |
News Network
www.bhopalkesri.com
🔴 BREAKING NEWS
Loading...
📌 MP/CG
Loading...
ताज़ा खबरें (Trending News)

आर पी एफ सब इंस्पेक्टर एवं पंडवानी साधिका तरुणा साहू को मुंबई में मिलेगा इस वर्ष का सुप्रसिद्ध भागवत प्रसाद स्मृति सम्मान

🎙️
AUDIO NEWS
खबर सुनें

 


मुंबई। प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव लेखिका समाजसेवी शशि दीप के पूज्य पिता की स्मृति में दिया जाने वाला सम्मान भागवत प्रसाद स्मृति सम्मान 2026 जो उनके परिवार द्वारा प्रदान किया जाता है, इस वर्ष छत्तीसगढ़ राजनांदगांव की जानी-मानी जाबांज आर पी एफ सब इंस्पेक्टर एवं पंडवानी साधिका तरुणा साहू को दिया जाएगा। 


निरीक्षक तरुणा साहू भारतीय रेल सुरक्षा बल (RPF) में एक समर्पित अधिकारी होने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोककला पंडवानी की सशक्त साधिका हैं। वे भारत की महान लोककलाकार एवं पद्म विभूषण डॉ तीजन बाई की शिष्या हैं और तीन दशकों से अधिक समय से पंडवानी के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं छत्तीसगढ़ की लोकपरंपरा का गौरव बढ़ा रही हैं।


सेवा के क्षेत्र में उन्होंने अपने कर्तव्यनिष्ठ कार्यों से 200 से अधिक बिछड़े एवं लापता बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों से मिलाकर मानवीय सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। एक पुलिस अधिकारी के रूप में संवेदनशीलता, अनुशासन और नेतृत्व उनकी विशेष पहचान है। सांस्कृतिक क्षेत्र में उन्होंने देश-विदेश के अनेक प्रतिष्ठित मंचों पर पंडवानी की प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दी हैं। उन्हें अयोध्या में श्रीरामलला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से जुड़े सांस्कृतिक आयोजन तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित राष्ट्रीय कार्यक्रम में पंडवानी प्रस्तुति का गौरव प्राप्त हुआ। उनकी कला और सामाजिक योगदान के लिए उन्हें अनेक राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त हुए हैं। कर्तव्य, संस्कृति और संवेदना का अद्भुत समन्वय प्रस्तुत करने वाली निरीक्षक तरुणा साहू आज नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का सशक्त स्रोत हैं, जो अपनी वर्दी और अपनी लोककला—दोनों के माध्यम से राष्ट्रसेवा का संदेश निरंतर दे रही हैं। इसलिए उनके द्वारा राष्ट्र सेवा और सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के फलस्वरूप, छत्तीसगढ़ बिलासपुर के महान समाजसेवी व मानवता के प्रवर्तक स्वर्गीय श्री भागवत प्रसाद स्मृति सम्मान 2026से सम्मानित किया जाएगा। 


पत्रकारों के इस महाकुंभ में देश भर के 22 राज्यों से पत्रकार, समाजसेवी, शिक्षाविद शिरकत करेंगें। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ सैयद खालिद कैस की अध्यक्षता में होने वाले इस महासम्मेलन में देश भर से कई पद्म अवार्ड प्राप्त और मीडिया व मनोरंजन की दुनिया के चर्चित सेलिब्रिटी गेस्ट्स शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में देश भर के सौ से ज्यादा विभूतियों का विभिन्न अलंकरण प्रदान कर सम्मान किया जाएगा।

वीडियो गैलरी (Video Gallery)
Loading Videos...