बैतूल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर अंजुमन इस्लामिया कमेटी बैतूल द्वारा एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कमेटी द्वारा पूरे बैतूल जिले में कक्षा 12वीं (M.P. Board) में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
जिन छात्रों को सम्मानित किया गया उनके नाम इस प्रकार शहर आफरीन नौरीन कुरैशी मेहवीश काज़ी रेहान खान सैयद जीशान अली जिया खान इकरा महक खान अक्स खान मोहम्मद फैजल कुरैशी एमबीबीएस करने वाले चाउस खान को भी पुरस्कार किया गया ।
इस सम्मान समारोह में जिया खान को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने कक्षा 12वीं गणित विषय (Mathematics) में प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है।
गौरतलब है कि जिया खान हमारे वरिष्ठ पत्रकार *अकरम खान पटेल* की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर जिले के सभी पत्रकार बंधुओं और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
अंजुमन इस्लामिया कमेटी के अध्यक्ष एवं सचिव ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है और समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है। कमेटी आगे भी मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करती रहेगी।
रिपोर्ट: अकरम खान पटेल, बैतूल










