मुंबई।पत्रकार सुरक्षा कानून एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत द्वारा आयोजित चौथे राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में पंच कोशा थेरेपी की संस्थापक पीड़ित मानवता की प्रवर्तक,कैंसर रोगियों की माता डॉक्टर सुवि मनीष स्वामी को ASIA'S MOST INFLUENTIAL WOMAN AWARD - 2026 सम्मान दिया गया।
इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने आई सुप्रसिद्ध गायिका पद्मश्री सोमा घोष ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सब यदि संगीत को अपने जीवन में अपना लें तो समाज में शांति स्थापित हो जाएगी।
संगठन द्वारा आयोजित यह राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह अटल स्मृति उद्यान सभागार बोरीवली वेस्ट मुंबई में आयोजित हुआ जिसमें देश भर के क्रांतिकारी पत्रकारों समाजसेवियों, कलाकारों एवं विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की आयोजिका श्रीमती शशि दीप मुंबई द्वारा प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस अधिवेशन एवं सम्मान समारोह की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट ने की। बतौर विशिष्ट अतिथि इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी शंकर घनशामदास अंदानी, मशहूर फिल्म अदाकार गिरीश थापर, जनप्रतिनिधि श्रीमती निशा पारुलेकर आदि उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर संगठन द्वारा दिए गए राष्ट्रीय सम्मान "राष्ट्र माणिक" से वरिष्ठ समाजसेवी शंकर घनशामदास अंदानी को नवाजा गया। समाज भूषण सम्मान से प्रसिद्ध समाजसेवी श्री जकारिया लकड़ावाला, भारत भूषण सम्मान से प्रसिद्ध समाजसेवी ईश्वर किशनलाल अग्रवाल को तथा
पंच कोशा थेरेपी की संस्थापक पीड़ित मानवता की प्रवर्तक,कैंसर रोगियों की माता डॉक्टर सुवि मनीष स्वामी को ASIA'S MOST INFLUENTIAL WOMAN AWARD - 2026 सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस वर्ष का मणिकर्णिका अवॉर्ड बैतूल मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध साहित्यकार लेखिका समाजसेवी डॉ मंजू लंगोटे को दिया गया। इस वर्ष का राष्ट्र भूषण सम्मान से गोवा के प्रसिद्ध पत्रकार समाजसेवी श्री संदीप प्रभुगांवकर सहित बोरसड़ गुजरात के मीडिया पर्सन श्री शाकिर मलिक, अहमदाबाद गुजरात के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर शाह इलियास भाई यूनुस भाई एवं निम्बाहेडा राजस्थान के प्रसिद्ध पत्रकार श्री रियाज खान को दिया गया।बिलासपुर छग के प्रसिद्ध समाजसेवी मानवता के प्रवर्तक ,साहित्यकार कैलाशवासी श्री भगवत प्रसाद केशकर की स्मृति में दिया जाने वाला भागवत प्रसाद स्मृति सम्मान इस वर्ष राजनंदगांव छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध पंडवानी साधिका सुश्री तरुणा साहू को दिया गया।
संगठन द्वारा दिए जाने वाले समाज गौरव सम्मान से इस वर्ष मशहूर फिल्म फोटो ग्राफर राजू असरानी एवं विजय तस्वीर को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सुप्रसिद्ध गायिका पद्मश्री सोमा घोष की एल्बम "छोटी सी जिन्दगी" लांच हुई। संगठन की राष्ट्रीय स्मारिका एवं टेलीफोन डायरेक्टरी का भी विमोचन हुआ।










