सिवनी। राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम योजना अंतर्गत आज जिला चिकित्सालय सिवनी में विश्व फिजियोथैरिपी दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर सीएमएचओ सहित सिविल सर्जन की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय सिवनी फिजियोथेरेपी यूनिट के डॉ. रवीन्द्र कोल्हे, डॉ. निकिता उसरेथे प्रभारी श्रीमती ए.अख्तर व कार्य कुशल नर्सिंग ऑफिसर सुश्री खुशनुमा नूर सिद्दीकी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर नर्सिंग ऑफिसर सुश्री खुशनुमा नूर सिद्दीकी की वृद्ध जन ने खूब जमकर प्रशंसा की है।
गौर तलब हो कि नर्सिंग ऑफिसर खुशनुमा नूर सिद्धिकी अपने कुशल व्यवहार एवं मीठी वाणी के लिए जनता में लोकप्रिय हैं ।
संपूर्ण जिले में पीड़ित मानवता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली खुशनुमा नूर सिद्धिकी की शहर के वरिष्ठ नागरिक तारीफ कर थकते नहीं बुज़ुर्ग मरिज़ो की सबसे पसंदीदा नर्सिंग अफ़सर हैं ।इनके कार्य करने की शैली अति लोकप्रिय है। रोगियों की जुबानी खुशनुमा नूर सिद्धिकी ऐसी नर्सिंग अधिकारी सिवनी जिले के लिये प्रेरणा का स्रोत है, जो मारिज़ो को मरीज़ नहीं अपने घर का सदस्य समझकर इलाज करती हैं।










