प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मुंबई में संपन्न हुई बैठक
विशेष संवाददाता | मुंबई
पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संगठन 'प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (पंजीकृत)' की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक बोरीवली वेस्ट स्थित अटल स्मृति उद्यान सभागार में संपन्न हुई।
बैठक के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सैयद खालिद कैस द्वारा नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव (प्रशासनिक) श्रीमती शशि दीप ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों की सूची जारी की।
(फोटो संलग्न: मुंबई में आयोजित बैठक के दौरान पत्रिका विमोचन करते राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सैयद खालिद कैस व अन्य पदाधिकारी)
नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी:
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष: श्री शाकिर मलिक (गुजरात), श्री रियाज़ खान (राजस्थान)
राष्ट्रीय सलाहकार: श्री शंकर घनशामदास अंदानी
राष्ट्रीय संगठन महासचिव (प्रशासनिक) एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता: श्रीमती शशि दीप (मुंबई)
राष्ट्रीय महासचिव: श्रीमती नीना गोयल (दिल्ली), श्री खेमराज चौरसिया (मध्य प्रदेश)
राष्ट्रीय संगठन सचिव: सुश्री शाश्वती दास (कोलकाता), श्रीमती रेखा सोलंकी (इंदौर), श्री मुईन अख्तर खान (हरदा)
राष्ट्रीय सचिव: श्री मीर मोहम्मद अली (तेलंगाना), श्री बिल्लूराम यादव (हरियाणा)
बैठक के समापन अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सैयद खालिद कैस ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने आह्वान किया कि सभी पदाधिकारी निष्ठा के साथ निरंतर पत्रकार हितों और उनके कल्याण के लिए कार्य करते रहें।










