Trending

रिसर्च सेंटर में तब्दील प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिशन हॉस्पिटल की टीम ने किया लावारिस बॉडी का पोस्टमार्टम।

25 जून 1975 की बीती रात ने आज के भोर को दहला दिया था

हरिजन बस्ती के लिए आया संजीवनी क्लिनिक का सामान्य वार्ड में क्षेत्रीय विधायक कामाख्या प्रताप सिंह आज कर सकते हैं उद्घाटन।

बीता सप्ताह आरक्षण का जिन्न अब जातिगत जनगणना के बाद बाहर आना तय

मेंडिकल संचालकों में (झोलाछाप डॉक्टर) खोजने की सूचना।

कल प्रदेश के कुछ जिलों में होने वाले नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल को लेकर बोले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव.

पद्मश्री सम्मान का व्यवसायीकरण क्या सरकार के संरक्षण में ?

तबेले में तब्दील हुआ सीएम संजीवनी क्लिनि

'बदलता बुंदेलखंड

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म की मीडिया शिक्षिका डॉक्टर नेहा नेमा मिलेगा “ प्राइड ऑफ नेशन” सम्मान

राहुल गांधी जी की गिरफ्तारी और फर्जी वोट के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल का पुतला दहन

राहुल गांधी जी की गिरफ्तारी और फर्जी वोट के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल का पुतला दहन



भोपाल, दिनांक —11 अगस्त 2025


 फर्जी वोटों और विशेष मतदाता सूची संशोधन के नाम पर गरीबों और आदिवासियों को चिन्हित करके उनके नाम काटे जाने के विरोध में आज प्रतिपक्ष के नेता माननीय श्री राहुल गांधी जी, इंडिया गठबंधन के नेताओं और विपक्षी दलों के प्रतिनिधि, निर्वाचन आयोग तक पैदल मार्च करके अपनी बात रखने जा रहे थे। लेकिन लोकतांत्रिक अधिकारों की अनदेखी करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके विरोध आज जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री प्रवीण सक्सेना जी के नेतृत्व में आयोजित किया गया कांग्रेस पार्टी ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया।


कार्यक्रम में विशेष रूप से मीडिया विभाग के अध्यक्ष श्री मुकेश नायक जी, भोपाल शहर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना जी, भोपाल ग्रामीण कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनोखी पटेल जी, प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल जी, भोपाल महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष संतोष सिंह कंसाना जी, प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता जी, रवि सक्सेना जी, प्रवीण धौलपुरे, कुंदन पंजाबी, संगीता शर्मा, अवनीश बुंदेला, अभिनव बरोलिया, राहुल राज, शहरयार खान, रवि वर्मा वरिष्ठ नेता अब्दुल नासिर सहित कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष श्री मुकेश नायक जी ने कहा —

 "पूरे लोकतंत्र का अपहरण कर लिया गया है। वोटो की चोरी करके बेईमानी से सरकार बनाई गई है और अब उल्टा चोर कोतवाल को डांट रहा है। निर्वाचन आयोग को नकली मतदान की जानकारी तथ्यों के साथ दी गई थी, लेकिन जांच करने की बजाय राहुल गांधी जी को गिरफ्तार कर लिया गया। यह पूरे देश में राजनीतिक संस्कृति को समाप्त करने का प्रयास है।"


जिला अध्यक्ष श्री प्रवीण सक्सेना जी ने कहा —

राहुल गांधी जी ने देश के सामने यह उजागर किया कि भारतीय जनता पार्टी किस तरह से वोट चोरी कर रही है। एक व्यक्ति का नाम 50-50 जगहों पर और कई राज्यों में जोड़ा गया है। अगर वोट चोरी नहीं रोकी गई तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करेगी और हर कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेगा।"

कांग्रेस पार्टी ने साफ किया कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए यह संघर्ष जारी रहेगा और जनता के अधिकारों को छीनने की कोशिश करने वालों के खिलाफ हर स्तर पर आवाज बुलंद की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form