Breaking News: यहाँ अपना समाचार लिखें...
... |
News Network
www.bhopalkesri.com
🔴 BREAKING NEWS
Loading...
📌 MP/CG
Loading...
ताज़ा खबरें (Trending News)

मेडिकल कॉलेज संग अस्पताल, श्रीकृष्ण धाम, स्टेडियम और गौशाला का होगा निर्माण

🎙️
AUDIO NEWS
खबर सुनें

छतरपुर को मिली बड़ी सौगातें: मेडिकल कॉलेज संग अस्पताल, श्रीकृष्ण धाम, स्टेडियम और गौशाला का होगा निर्माण

छतरपुर। //30/8/25

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को छतरपुर में आयोजित भव्य श्रीकृष्ण महोत्सव में जिले को कई विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने घोषणा की कि छतरपुर मेडिकल कॉलेज के साथ एक अत्याधुनिक अस्पताल का भी निर्माण किया जाएगा। साथ ही नौगांव रोड पर बनने वाले श्रीकृष्ण धाम के लिए 1 करोड़ रुपये, शहर में नए स्टेडियम के लिए 10 करोड़ रुपये, तथा बगौता क्षेत्र में 20 एकड़ भूमि पर बड़ी गौशाला बनाने की घोषणा की।


"राम और कृष्ण को समझना ही भारत को समझना है"

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि भारत को गहराई से जानना है तो भगवान राम और श्रीकृष्ण के आदर्शों को समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि दोनों ने निजी जीवन छोड़कर समाज और हर वर्ग के कल्याण के लिए संघर्ष किया और रावण व कंस जैसे बलशाली राक्षसों का अंत किया।

बुंदेलखण्ड, पन्ना और पर्यटन पर जोर

डॉ. यादव ने महाराजा छत्रसाल, आल्हा व ऊदल के पराक्रम का स्मरण करते हुए बुंदेलखण्ड को वीरों की भूमि बताया। पन्ना के हीरे और टाइगर रिजर्व का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र पर्यटन की अपार संभावनाओं से भरा है। उन्होंने भरोसा जताया कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से आने वाले वर्षों में बुंदेलखण्ड पंजाब-हरियाणा को भी पीछे छोड़ देगा। साथ ही ग्वालियर के लिए हाल ही में आए साढ़े 3 हजार करोड़ के पर्यटन निवेश प्रस्ताव का भी जिक्र किया।


कांग्रेस पर तीखा हमला

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी के नेताओं को न तो संस्कृति की परवाह है और न ही महिलाओं के सम्मान की। उन्होंने राहुल गांधी के मंच से प्रधानमंत्री मोदी की मां को अपमानजनक शब्द कहे जाने की भी निंदा की।


भव्य आयोजन, बहनों के लिए सौगात

कार्यक्रम का शुभारंभ शंखनाद और गंगा आरती से हुआ। मुख्यमंत्री का स्वागत साफा, शाल-श्रीफल और स्वर्ण प्रतिमा से किया गया। बहनों ने उन्हें राखी बांधी तो उन्होंने घोषणा की कि भाई दूज पर बहनों को 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

सभा में विधायक ललिता यादव ने शहर के विकास से जुड़ी मांगें भी मुख्यमंत्री के सामने रखीं। इस अवसर पर मंत्रियों, विधायकों और हजारों नागरिकों की मौजूदगी से आयोजन ऐतिहासिक बना। कार्यक्रम के बाद शोभायात्रा में भी मुख्यमंत्री ने सहभागिता की।

वीडियो गैलरी (Video Gallery)
Loading Videos...