Breaking News: यहाँ अपना समाचार लिखें...
... |
News Network
www.bhopalkesri.com
🔴 BREAKING NEWS
Loading...
📌 MP/CG
Loading...
ताज़ा खबरें (Trending News)

राजा साहब दिग्विजय सिंह जी का जन्मदिन मनाया गया

🎙️
AUDIO NEWS
खबर सुनें


सिरोंज :- मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य आदरणीय राजा साहब दिग्विजय सिंह के जन्मदिवस के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सेवा, संवेदना और समर्पण की मिसाल कायम की गई। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विनोद सेन के नेतृत्व में, सहयोग संस्था सिरोंज द्वारा यह दिवस “नर सेवा नारायण सेवा” की भावना के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों को प्रेमपूर्वक भोजन कराकर यह संदेश दिया गया कि सच्चा उत्सव वही है, जिसमें किसी भूखे के चेहरे पर मुस्कान आ जाए। राजा साहब का जीवन हमेशा वंचितों, शोषितों और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा है—और उसी विचारधारा को आत्मसात करते हुए यह सेवा कार्य एक जीवंत श्रद्धांजलि बना।

सेवा की इस पंक्ति में केवल भोजन नहीं, बल्कि मानवीय करुणा, समानता और सामाजिक न्याय का संकल्प परोसा गया। यही राजा साहब के जन्मदिवस की सबसे सुंदर बधाई है—जहाँ राजनीति से ऊपर उठकर मानवता की पूजा की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता केसर खांन ब्लाक कांग्रेस कमेटी सिरोंज के अध्यक्ष सुरेश यादव भरतदीप मेहता,अशोक यादव, महेंद्रपाल सिंह बघेल, कमल सिंह यादव, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सैफ़ू गद्दी, राम दयाल विश्वकर्मा, आशीष जैन, जुनैद खान, श्रीमति सुशील बंसकर, जय मंगल यादव, राशिद खान,रवि शंकर सेन सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थें ।

वीडियो गैलरी (Video Gallery)
Loading Videos...