हरदा । मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत दिनाँक 3 मार्च से 6 मार्च तक पात्र व्यक्तियों को हरदा से अयोध्या एवं वाराणासी तीर्थ स्थल के दर्शन कराये जाने है इस यात्रा में सरकारी खर्च पर आम व्यक्तियों के लिए आयोजित कि जाने वाली यात्रा में लाभार्थी तीर्थ यात्रियों के रूप में जिला पंचायत हरदा के अध्यक्ष गजेन्द्र शाह उनकी पत्नी तथा पूर्व में टिमरनी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रही श्री मति अंजना शाह, टिमरनी मंडलम के भाजपा अध्यक्ष अतुल बारंगे के पिता तथा जनपद पंचायत टिमरनी के सदस्य गौरीशंकर बारंगे एवं उनके अन्य परिवार जन सहित खिरकिया क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता ललित पालीवाल एवं अन्य कई भाजपा कार्यकर्ता के नाम शामिल है इस तरह से जिला प्रशासन हरदा द्वारा तैयार कि गयी सूचि में पात्र व्यक्तियों का नाम हटाकर भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं का नाम शामिल किया है
यह आरोप लागते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आदित्य गार्गव ने कहा कि यह आम लोगो को तीर्थ दर्शन कराने के लिए बनाई गयी योजना है हरदा जिले में सरकारी खर्च पर भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं कार्यकताओं को उपकृत करने का साधन बन गयी है इसके पूर्व भी इस योजना के अंतरगर्त भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता आम आदमी का हक़ मार कर सरकारी खर्च पर तीर्थ यात्रा कर चुके है जिला कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य गार्गव ने कलेक्टर से मांग कि है कि इस सूचि कि उचित रूप से जांच करा कर योजना से वंचित रहे पात्र व्यक्तियों को इस योजना का लाभ दिलाया जावे...
@ मुईन अख्तर खान










