Breaking News: यहाँ अपना समाचार लिखें...
... |
News Network
www.bhopalkesri.com
🔴 BREAKING NEWS
Loading...
📌 MP/CG
Loading...
ताज़ा खबरें (Trending News)

मुस्लिम समाज के नए शहर सदर बने वरिष्ठ पत्रकार कलीम खान 'चक्की वाले', नगर में जश्न और बधाइयों का तांता

🎙️
AUDIO NEWS
खबर सुनें

 सिंघाना (धार)

धार जिले की मनावर तहसील के अंतर्गत आने वाले प्रमुख व्यावसायिक नगर सिंघाना में मुस्लिम समाज द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। समाज की एक आवश्यक बैठक में सर्वसम्मति से क्षेत्र के प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता वरिष्ठ पत्रकार कलीम खान 'चक्की वाले' को मुस्लिम समाज का नया शहर सदर नियुक्त किया गया है। कलीम खान की इस नियुक्ति की घोषणा होते ही पूरे मुस्लिम समाज सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों में हर्ष की लहर दौड़ गई।


फूल-मालाओं से भव्य स्वागत, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी

​कलीम खान 'चक्की वाले' के शहर सदर मनोनीत होने के बाद उनके निवास और सार्वजनिक स्थलों पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।


इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित:

​बरकत खान, निसार खान, हाजी छोटा मामा

​सेरान खान, निसार खान (छोटा मामा वाले)

​साहिल खान, अबराल खान, मयुर खान, घोटू खान,​अनस खान 'चक्की वाले'

​मनावर से विशेष रूप से पहुंचे फिरोज़ खान, रिजवान शाह, हस्सान खान

​सहित बड़ी संख्या में साथियों और समर्थकों ने ढोल-धमाकों के साथ अपनी खुशी का इजहार किया और कलीम भाई को उनके नए सफर की शुभकामनाएं दीं।


यूसमाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का भरोसा

​इस मौके पर मुस्लिम समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि कलीम खान 'चक्की वाले' का सामाजिक कार्यों में हमेशा से ही सक्रिय और सराहनीय योगदान रहा है। वे हर वर्ग के सुख-दुख में हमेशा आगे रहते हैं। समाज को एक ऐसे ही ऊर्जावान और सबको साथ लेकर चलने वाले नेतृत्व की जरूरत थी। वरिष्ठों ने विश्वास व्यक्त किया कि ​"कलीम भाई अपने नए दायित्व का पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उनके नेतृत्व में समाज में एकता, आपसी भाईचारा, शिक्षा का प्रसार और सामाजिक विकास के कार्यों को नई गति मिलेगी।"


सोशल मीडिया पर भी छाई रही नियुक्ति की धूम


​कलीम खान की नियुक्ति की खबर जैसे ही सिंघाना और आसपास के क्षेत्रों में फैली, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी उन्हें बधाई देने की होड़ मच गई। फेसबुक, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया माध्यमों पर बधाई संदेशों और पोस्ट्स की बाढ़ आ गई। नगर के साथ-साथ मनावर तहसील और धार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से भी लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए कलीम खान के सफल और ऐतिहासिक कार्यकाल की कामना की है।

​इस नवनियुक्ति से पूरे क्षेत्र के मुस्लिम समाज में एक नई ऊर्जा का संचार देखा जा रहा है।



धार से  सैयद रिज़वान अली की रिपोर्ट

वीडियो गैलरी (Video Gallery)
Loading Videos...