Breaking News: यहाँ अपना समाचार लिखें...
... |
News Network
www.bhopalkesri.com
🔴 BREAKING NEWS
Loading...
📌 MP/CG
Loading...
ताज़ा खबरें (Trending News)

स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ पर "स्वतंत्रता गौरव सम्मान 2026"

🎙️
AUDIO NEWS
खबर सुनें

 


देशभर की 10 विभूतियों को मिलेगा सम्मान


मुंबई | 10 अगस्त 2026।पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (पंजीकृत) द्वारा स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देश के क्रांतिकारी पत्रकार, समाजसेवी, साहित्यकार एवं लेखकों को "स्वतंत्रता गौरव सम्मान 2026" से सम्मानित किया जाएगा।


संगठन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सैयद खालिद कैस की अनुशंसा पर एवं राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमती शशि दीप, मुंबई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस वर्ष राष्ट्रीय पर्व पर निम्नलिखित विभूतियों को अलंकृत किया जाएगा:


"स्वतंत्रता गौरव सम्मान 2026" के सम्मानित

1. श्रीमती निशा पारुलेकर - जनप्रतिनिधि, मुंबई 

2. डॉ. राकेश छोकर - साहित्यकार, दिल्ली

3. पंडित पी. के. तिवारी - वरिष्ठ पत्रकार, रायपुर

4. श्री कृष्णानंद शास्त्री - वरिष्ठ पत्रकार, भोपाल

5. श्री विनय माथुर - प्रकाशक एवं संपादक, दिल्ली

6. डॉ. शंकर घनशामदास अंडानी - साहित्यकार, अहिल्यानगर, अहमदनगर, पुणे

7. श्री सुधीर आजाद तम्बोली - युवा क्रांतिकारी पत्रकार, रायपुर

8. डॉ. अपूर्बा चक्रवर्ती- मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल

9. रूही कादरी - देहरादून, उत्तराखंड

10. श्रीराम दास- भुवनेश्वर


श्रीमती शशि दीप ने कहा: 

> _"आजादी के 80 साल पूरे होने पर ऐसे पत्रकारों और साहित्यकारों को सम्मानित करना हमारा कर्तव्य है जिन्होंने अपने सेवा भाव से देशभक्ति और जनजागरण का कार्य किया है। प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की ओर से यह सम्मान स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रदान किया जाएगा।"संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी चयनित विभूतियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

वीडियो गैलरी (Video Gallery)
Loading Videos...